एआर रहमान ने सरेआम पत्नी सायरा बानो को हिंदी में बात करने से किया मना, वायरल हुआ वीडियो
- एआर रहमान का तमिल भाषा को लेकर अलग लगाव रहा है
- रहमान ने अपनी पत्नी को स्टेज पर हिंदी में स्पीच देने से रोक दिया
- रहमान ने 1995 में सायरा बानो से निकाह किया था
ar rahman viral video : ऑस्कर विनिंग म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों एआर रहमान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रहमान अपनी पत्नी सायरा से हिंदी में स्पीच नहीं देने का बोलते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो एक पब्लिक इवेंट के दौरान का है।
वीडियो में पोन्नियन सेलवन 2 के म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान पत्नी सायरा के साथ स्टेज पर एक अवॉर्ड लेते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह तमिल भाषा में अपनी स्पीच देते हुए कहते हैं, सायरा उनके इंटरव्यू कई बार देती हैं, ताकि वह उन्हें उनकी गलती नोटिस करके बता सकें।
— black cat (@Cat__offi) April 25, 2023
जब एआर रहमान की पत्नी सायरा को बोलने के लिए माइक दिया जाता है तो उन्हें एआर रहमान कहते हैं कि 'वह हिंदी में नहीं, तमिल में बात करें। इसके बाद वहां बैठे लोग ठहाके लगाने लगते हैं।' इसके बाद सायरा कहती हैं कि उनकी तमिल भाषा अच्छी नहीं है, इसलिए वह इंग्लिश में बात करेंगी।
सायरा इंग्लिश में कहती हैं, सभी को गुड इवनिंग, माफी चाहूंगी, मैं तमिल में अच्छे से नहीं बोल सकती। तो कृपया मुझे माफ करें। मैं बहुत-बहुत खुश और उत्साहित हूं क्योंकि उनकी आवाज मेरी पसंदीदा है। मुझे इनकी आवाज से प्यार हो गया। मुझे बस यही कहना है।
बता दें कि एआर रहमान ने भले ही कई भाषाओं की फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है, लेकिन तमिल भाषा से उनका एक अलग ही लगाव रहा है। हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में हिंदी बोले जाने पर वो स्टेज से चले गए थे। हालांकि बाद में उन्होंने कहा था कि वो मजाक कर रहे थे।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya

