सम्बंधित जानकारी
- कहां है तिरुपति जेल से फरार हुआ पुष्पा? 'पुष्पा : द रूल' के धमाकेदार टीजर में मिला जवाब
- बेटी मालती के साथ सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, इस वजह से हुईं ट्रोल
- जान से मारने की मिल रहीं धमकियों के बीच सलमान खान ने खरीदी बुलेटप्रूफ कार, विदेश से की इंपोर्ट
- शाहरुख खान ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, 'टाइम मैगजीन' की इस लिस्ट में बने नंबर 1
- फैंस का इंतजार खत्म, इस दिन रिलीज होगा सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर
गले में नींबू की माला, हाथों में गन, रोंगटे खड़े कर देगा 'पुष्पा : द रूल' से अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक | allu arjun first look poster out from pushpa the rule
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा : द रूल' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं 'पुष्पा' के मेकर्स ने अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर फैंस को साथ तोहफा दिया है। मेकर्स ने 'पुष्पा 2' से अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक पोस्टर और फिल्म का टीजर रिलीज किया है। फर्स्ट लुक पोस्टर में अल्लू अर्जुन बेहद खतरनाक नजर आ रहे हैं। उनका लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
पोस्टर में अल्लू अर्जुन माथे पर तिलक, कानों में झुमके, नाक में नथ और गले में नींबू की माला पहने दिख रहे हैं। वह साड़ी और हाथों में चूडियां पहने गन लिए नजर आ रहे हैं। अल्लू ने कमर पर बेल्ट भी पहनी है। अल्लू अर्जुन का यह लुक बेहद डरावना लग रहा है।
Happy Birthday to Icon Star @alluarjun
— Pushpa (@PushpaMovie) April 7, 2023
If his RISE was imperious, his RULE will be epic
'
- https://t.co/RzUwrcDYWT#Pushpa2TheRule@iamRashmika @aryasukku #FahadhFaasil @ThisIsDSP @SukumarWritings @MythriOfficial @TSeries pic.twitter.com/8lqh4cjsPI
अल्लू अर्जुन का यह लुक देख फैंस की बेसब्री बढ़ गई है। बता दें कि 'पुष्पा द राइज' साल 2021 में रिलीज हुई थी। इस फिल् में अल्लू अर्जुन चंदन तस्कर के रोल में नजर आए थे। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था।
फिल्म 'पुष्पा : द रूल' को सुकुमार द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा फहद फासिल, रश्मिका मंदाना, धनंजय, राव रमेश, सुनील, अनसूया भारद्वाज और अजय घोष हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya
