शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. balika vadhu fame neha marda blessed with a baby girl
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शनिवार, 8 अप्रैल 2023 (10:55 IST)

'बालिका वधू' फेम नेहा मर्दा शादी के 10 साल बाद बनीं मां, बेटी को दिया जन्म

'बालिका वधू' फेम नेहा मर्दा शादी के 10 साल बाद बनीं मां, बेटी को दिया जन्म | balika vadhu fame neha marda blessed with a baby girl
'बालिका वधू' फेम एक्ट्रेस नेहा मर्दा के घर किलकारियां गूंज उठी हैं। एक्ट्रेस ने शादी के करीब 10 साल बाद एक बेटी को जन्म दिया है। नेहा मर्दा की यह प्री-मैच्योर डिलीवरी थी। प्रेग्नेंसी रिलेटेड कॉम्पलीकेशंस के चलते उन्हें टाइम से पहले ही हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। नेहा और उनकी बेटी दोनों ठीक हैं। बेटी के जन्म पर नेहा और उनका परिवार बेहद खुश है।

 
नेहा मर्दा ने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू के दौरान अपनी बेटी की डिलिवरी और मुश्‍किल गर्भावस्था के बारे में बात करते हुए कहा, गर्भवती होने के तुरंत बाद मेरा बीपी एक चिंता का विषय बन गया था और पांचवें महीने में यह अनियमित हो गया। हमारे डॉक्टर ने हमें इसके लिए पहले से ही तैयार कर रखा था। कॉम्पलीकेशंस की आशंका थी, लेकिन सौभाग्य से, सब कुछ ठीक हो गया। मुझे खुशी है कि यह दौर खत्म हो गया है और मुझे एक खूबसूरत बेटी का आशीर्वाद मिला है। हम दोनों ठीक हैं।
 
नेहा मर्दा की बेटी को फिलहाल नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (एनआईसीयू) में रखा गया है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह इस सप्ताह के अंत तक डिस्चार्ज हो जाएंगी, जबकि उनकी बेटी को करीब 15 दिनों में छुट्टी मिलने की उम्मीद है। 
 
बता दें कि नेहा मर्दा ने फरवरी 2012 में आयुष्मान अग्रवाल के साथ शादी रचाई थी। शादी के करीब 10 साल बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
गले में नींबू की माला, हाथों में गन, रोंगटे खड़े कर देगा 'पुष्पा : द रूल' से अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक