मंगलवार, 29 जुलाई 2025
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sanjay dutt fan gave hin 72 crore rs property before she died actor revealed what he did with that money
Last Modified: सोमवार, 28 जुलाई 2025 (16:05 IST)

संजय दत्त की फैन ने मरने से पहले उनके नाम कर दी थी 72 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी, एक्टर ने बताया उन पैसों का क्या किया

Sanjay Dutt
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उन्हें अपने फैंस से बेशुमार प्यार मिलता है। संजय दत्त की दीवानगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनकी एक फीमेल फैन ने अपनी करोड़ों की संपत्ति उनके नाम कर दी थी।
 
साल 2018 में एक फैन ने मौत से पहले अपनी 72 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी संजय दत्त के नाम कर दी थी। कई लोग इसे अफवाह मान रहे थे, लेकिन अब खुद संजय दत्त ने इस बात की पुष्टि की है। संजय दत्त ने यह भी बताया कि उन्होंने इस प्रॉपर्टी का क्या किया। 
 
यूट्यूब चैनल कर्ली टेल्स के साथ बातचीत के दौरान संजय दत्त से जब पूछा गया कि उनके बारे में खबर आई थी कि एक फैन उनके नाम पर करोड़ों रुपए की रकम छोड़ गई हैं, क्या यह बात सच है? इस पर संजय दत्त ने हामी भरी और बताया कि एक फैन मरने से पहले 72 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी उनके नाम कर गई थी। 
 
जब संजय दत्त से पूछा गया कि उन्होंने उन पैसों का क्या किया। इस पर उन्होंने कहा कि 'मैंने वह संपत्ति उनके परिवार को लौटा दी।' 
 
खबरों के अनुसार मुंबई की रहने वाली 62 साल की निशा पाटिल की एक गृहणी थीं। उन्हें एक गंभीर बीमारी थी। उन्होंने अपनी मृत्यु से पहले बैंक को निर्देश दे दिए थे कि उनकी पूरी संपत्ति अभिनेता संजय दत्त को सौंप दी जाए। ये घटना साल 2018 की है। वह संजय दत्त की बहुत बड़ी फैन थीं। 
ये भी पढ़ें
सरज़मीन मूवी रिव्यू: देशभक्ति, द्वंद्व और दिशाहीनता का टकराव