1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shahrukh khan leads 2023 time magazines annual readers poll

शाहरुख खान ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, 'टाइम मैगजीन' की इस लिस्ट में बने नंबर 1 | shahrukh khan leads 2023 time magazines annual readers poll

shahrukh khan
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने फिल्म 'पठान' के जरिए बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। वहीं अब शाहरुख खान ने एक बहुत बहुड उपलब्धि हासिल की है। शाहरुख खान ने 'टाइम मैगजीन' की वार्षिक 'टाइम 100' सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

 
टाइम मैगजीन की यह लिस्ट पाठकों द्वारा किए गए वोट के आधार पर यह सूची तैयार की जाती है। अमेरिकी प्रकाशन के अनुसार, इस साल 12 लाख से अधिक लोगों ने वोट किया, जिसमें से चार प्रतिशत मत शाहरुख खान को मिले।
 
शाहरुख खान की जनवरी में रिलीज हुई फिल्म 'पठान' ने देश और विदेश में 1000 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई की थी, जिसे बड़े पर्दे पर उनकी वापसी के तौर पर देखा जा रहा है।
 
इस सूची में तीन प्रतिशत वोट के साथ दूसरे स्थान पर ईरान की वे महिलाएं हैं, जो इस्लाम शासित देश में अपनी आजादी के लिए आवाज उठा रही हैं। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्कल 1.9 प्रतिशत वोट के साथ क्रमश: तीसरे तथा चौथे स्थान पर हैं।
 
अर्जेंटीना को पिछले साल कतर में फुटबॉल विश्व कप में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले फुटबॉलर मेसी 1.8 प्रतिशत वोट के साथ सूची में पांचवें स्थान पर हैं। ऑस्कर विजेता मिशेल योह, पूर्व टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स, मेटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा भी सूची में जगह बनाने में कामयाब रहे।
 
शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो पठान की सक्सेस के बाद अब वह एटली कुमार की फिल्म 'जवान' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उनके पास राजकुमार हिरानी की 'डंकी' भी है। वहीं शाहरुख यशराज फिल्म्स की एक और स्पाई थ्रिलर फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' में सलमान खान के साथ भी नजर आएंगे।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
फैंस का इंतजार खत्म, इस दिन रिलीज होगा सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर