शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranchi court issued warrant against ameesha patel in cheating case
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शुक्रवार, 7 अप्रैल 2023 (12:48 IST)

अमीषा पटेल की बढ़ी मुश्किलें, धोखाधड़ी केस में कोर्ट ने जारी किया वारंट

अमीषा पटेल की बढ़ी मुश्किलें, धोखाधड़ी केस में कोर्ट ने जारी किया वारंट | ranchi court issued warrant against ameesha patel in cheating case
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों अपनी अकमिंग फिल्म 'गदर 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। लेकिन इसी बीच अमीषा पटेल एक पुराने विवाद को लेकर भी चर्चा में आ गई है। दरअसल, एक्ट्रेस के खिलाफ दर्ज एक धोखाधड़ी केस में वारंट जारी हो गया है। रांची की एक कोर्ट ने अमीषा पटेल को पेश होने का आदेश दिया है। अमीषा पटेल पर धोखाधड़ी का यह केस साल 2018 में दर्ज हुआ था। 

 
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार अमीषा पटेल के खिलाफ ढाई करोड़ के चेक बाउंस और धोखाधड़ी के मामले पर रांची के सीविल कोर्ट में सुनवाई हुई। लेकिन इस दौरान अमीषा और उनके वकील तारीख पर नहीं पहुंचे। इसी वजह से कोर्ट ने अमीषा पर नाराजगी जाहिर करते हुए वारंट जारी किया है और एक्ट्रेस को अगली सुनवाई पर पेश होने की बात कही है।
 
ये मामला फिल्म बनाने के नाम पर करोड़ों रुपए लेने, फिल्म नहीं बनने पर पैसे वापस नहीं करने और इसके साथ ही चेक बाउंस का है। रांची के एक बिसनेसमैन अजय कुमार ने फिल्म देसी मैजिक बनाने के लिए अमीषा के अकाउंट में ढाई करोड़ रुपये डाले थे। लेकिन, जब फिल्म नहीं बनी तो अमीषा ने पैसे भी नहीं लौटाए। 
 
अपनी शिकायत में अजय कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि अमीषा पटेल ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। फिल्म नहीं बनने पर उन्होंने पैसे की मांग की थी। एक्‍ट्रेस की ओर से उन्हें ढाई करोड़ रुपए का एक चेक दिया था, जो बाउंस हो गया। इसके बाद अजय सिंह ने रांची सिविल कोर्ट में मुकदमा‍ किया था। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला का नया गाना 'मेरा ना' रिलीज, महज कुछ घंटों में मिले इतने करोड़ व्यूज