सम्बंधित जानकारी
- राजकुमार हिरानी के बाद राजश्री ने नए चेहरों को लॉन्च करने के लिए न्यूकमर्स इनिशिएटिव के साथ मिलाया हाथ
- यूट्यूबर अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका बनीं मां, पहली पत्नी भी जल्द देंगी जुड़वा बच्चों को जन्म
- 'टाइगर वर्सेज पठान' में भिड़ेंगे सलमान खान और शाहरुख खान, सिद्धार्थ आनंद करेंगे फिल्म निर्देशित
- भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का प्राइवेट वीडियो फिर हुआ लीक, एक्ट्रेस बोलीं- लोग चाहते है दूसरी आकांक्षा दुबे बन जाऊं...
- आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर वकील ने उठाए सवाल, समर सिंह के खिलाफ जारी हुआ लुकआउट नोटिस
आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में सिंगर समर सिंह गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किया था लुकआउट नोटिस | Akanksha Dubey suicide case police arrests singer samar singh
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में पुलिस ने सिंगर समर सिंह को गिरफ्तार लिया है। आकांक्षा की मां ने समर सिंह पर अपनी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इसके बाद से समर सिंह फरार चल रहा था। हाल ही में पुलिस ने समर सिंह और उनके भाई के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था, ताकि वह विदेश न भाग पाए।
खबरों के अनुसार समर सिंह को बीती रात गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया। पुलिस समर सिंह को अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर वाराणसी लाए जाने की तैयारी कर रही है। वहीं इस केस के दूसरे आरोपी संजय सिंह की तलाश अभी भी जारी है।
बता दें कि 26 मार्च को आकांक्षा दुबे का शव वाराणसी के एक होटल में पंखे से लटका हुआ मिला था। इस मामले में आकांक्षा दुबे की मां द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। बताया जा रहा है कि आकांक्षा समर सिंह के साथ रिलेशनशिप में थीं।
आकांक्षा दुबे की मां ने आरोप लगाया है कि समर सिंह ने उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर रिलेशन बनाए। उसने आकांक्षा के आपत्तिजनक वीडियो भी रिकॉर्ड किए थे। वह उनकी बेटी को वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। समर सिंह आकांक्षा को जान से मारने की धमकियां दिया करता था।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya
