1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. youtuber armaan malik second wife kritika becomes mother

यूट्यूबर अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका बनीं मां, पहली पत्नी भी जल्द देंगी जुड़वा बच्चों को जन्म | youtuber armaan malik second wife kritika becomes mother

YouTuber Armaan Malik
फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक बीते काफी समय से अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका मलिक की प्रेग्नेंसी की वजह से सुर्खियों में हैं। वहीं अब अरमान के घर एक नए मेहमान का आगमन हो गया है। अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका ने एक बेबी को जन्म‍ दिया है। कृतिका का यह पहला बच्चा है। इससे पहले उनका तीन बार मिसकैरेज हो गया था।

 
हाल ही में अरमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की है। वहीं अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल भी जल्द ही दो जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली हैं। पायल और कृतिका का एक बेटा भी है। 
 
अरमान मलिक ने अपनी दोनों पत्नियों के साथ मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में अरमना और पायल का पहला बेटा चिरायु भी नजर आ रह है। तस्वीर में पायल बेबी पिंक कलर के फ्लोई गाउन में नजर आ रही हैं। वहीं कृतिका ग्रीन कलर के गाउन में दिख रही हैं। 
 
तस्वीरों के साथ अरमान ने कैप्शन में लिखा, 'फाइनली गोलू (कृतिका) बनीं मां। कोई अंदाज़ा लगा सकता है कि लड़का है या लड़की? और आप लोगों की दुआओं से दोनों बिलकुल ठीक हैं।'
 
अरमान मलिक की इस पोस्ट के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि कृतिका ने बेटे को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर अरमान मलिक को बधाइयां मिल रही है। 
 
बता दें कि अरमान मलिक ने साल 2011 में पायल से शादी रचाई थी। इसके बाद उन्होंने साल 2018 में अपनी पत्नी की दोस्त कृतिका से दूसरी शादी कर ली थी। पायल और कृतिका अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं।  
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'टाइगर वर्सेज पठान' में भिड़ेंगे सलमान खान और शाहरुख खान, सिद्धार्थ आनंद करेंगे फिल्म निर्देशित