शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. priyanka chopra announces her next hollywood film heads of state with john cena
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: गुरुवार, 6 अप्रैल 2023 (11:51 IST)

प्रियंका चोपड़ा ने किया अपने नए हॉलीवुड प्रोजेक्ट का ऐलान, जॉन सीना के साथ एक्शन करती आएंगी नजर

priyanka chopra
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। एक्ट्रेस के पास कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई है। प्रियंका इन दिनों भारत में अपनी अपकमिंग स्पाई थ्रिलर सीरीज 'सिटाडेल' के प्रमोशन में बिजी हैं। वहीं इस सीरीज की रिलीज से पहले प्रियंका ने अपने अगले हॉलीवुड प्रोजेक्ट का भी ऐलान कर दिया है। प्रियंका की नई हॉलीवुड फिल्म का नाम 'हेड्स ऑफ स्टेट' होगा। 

 
'हेड्स ऑफ स्टेट' में प्रियंका चोपड़ा डब्ल्यूडब्य्यूई रेस्लर जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन इल्या नैशुलर करेंगे। फिल्म की शूटिंग मई में शुरू हो सकती है। प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डेडलाइन नाम की साइट की न्यूज को शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। 
 
प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में बताया गया है कि प्रियंका, जॉन सीना और इदरिस एल्बा के साथ अमेजन स्टूडियोज की 'हेड्स ऑफ स्टेट' में नजर आएंगी। यह एक एक्शन फिल्म होगी, जिसका निर्देशन इल्या नैशुलर करेंगे। इस पोस्ट को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'ऑन टू द नेक्स्ट।
 
प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके पास कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई है। प्रियंका जल्द ही रुसो ब्रदर्स की सीरीज 'सिटाडेल' में नरज आने वाली है। इसके अलावा वह हॉलीवुड फिल्म 'एंडिंग थिंग्स और 'लव अगेन' का भी हिस्सा है। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में भी नजर आएंगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
जान से मारने की मिल रहीं धमकियों पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- बहुत सारों की जान हैं हम...