रविवार, 6 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. priyanka chopra reveals she froze her eggs on mothers suggestion
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: बुधवार, 29 मार्च 2023 (12:46 IST)

मां की सलाह पर प्रियंका चोपड़ा ने फ्रीज कराए थे एग्स, बोलीं- मैंने आजादी महसूस की...

Priyanka Chopra
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का परचम लहरा चुकी हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए हैं। अमेरिकन सिंगर निक जोनास से शादी के बाद पिछले साल सेरोगेसी के जरिए एक बेटी मालती की मां बनी प्रियंका ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपनी मां की सलाह पर अपने एग्स फ्रीज करवाए थे। 

 
डैक्स शेफर्ड के साथ एक पॉडकास्ट में प्रियंका चोपड़ा ने कहा, मैंने अपने 30वें साल में एग्स फ्रीज करवाए थे, जिसके बाद मैंने आजादी महसूस की। मैं अपने करियर में एक निश्चित जगह बनाना चाहती थी और बहुत कुछ हासिल करना चाहती थी। साथ ही, तब तक मैं उस व्यक्ति से नहीं मिली थी, जिसके साथ मैं बेबी चाहती थी। तो, उस एंजाइटी को देखते हुए, मेरी मां (मधु चोपड़ा), जो एक ओब-गाइन उन्होंने कहा, 'जस्ट डू इट'।
 
प्रियंका ने कहा, मेरी मां ने मुझसे यह कहा था और मैंने इसे अपने लिए भी किया था। मैं अपने सभी युवा मित्रों को बता दूं कि बायोलॉजिकल क्लॉक सच में है। 35 के बाद गर्भवती होना बहुत कठिन हो जाता है। खासकर उन महिलाओं के साथ जो जीवन भर काम करती रही हैं। 
 
बता दें कि इससे पहले एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने सेरोगेसी के जरिए मां बनने का विकल्प चुनने का खुलासा किया किया था। एक्ट्रेस ने कहा था, उन्हें कुछ मेडिकल कॉम्पलीकेशंस थीं, जिनके चलते उनके लिए बच्चे को जन्म देना मुश्किल था। इसके चलते उन्होंने सरोगेसी का विकल्प चुना था और उन्हें अपने इस फैसले पर गर्व है। 
 
प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही रुसो ब्रदर्स की वेब सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह बॉलीवुड में भी वापसी कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'जी ले जरा' में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ दिखेंगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
ट्विटर पर मैसेज करके निक जोनास ने मांगा था प्रियंका चोपड़ा का नंबर, उस वक्त कन्फ्यूज्ड रिलेशनशिप में थीं एक्ट्रेस