• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ss rajamouli and rohit shetty to make film on himachal police band harmony of the pines
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: मंगलवार, 28 मार्च 2023 (17:27 IST)

पुलिस आर्केस्ट्रा 'हारमनी ऑफ द पाइन्स' की जल्द बड़े पर्दे पर होगी एंट्री, एसएस राजामौली और रोहित शेट्टी कर रहे तैयारी

पुलिस आर्केस्ट्रा 'हारमनी ऑफ द पाइन्स' की जल्द बड़े पर्दे पर होगी एंट्री, एसएस राजामौली और रोहित शेट्टी कर रहे तैयारी | ss rajamouli and rohit shetty to make film on himachal police band harmony of the pines
देश के मशहूर व ऑस्कर अवॉर्ड विजेता फिल्म निर्देशक एसएस राजमौली और बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी हिमाचल प्रदेश पुलिस आर्केस्ट्रा 'हारमनी ऑफ द पाइन्स' को लेकर जल्द ही बड़े पर्दे पर धमाका करने जा रहे हैं। इस दिशा में निर्देशकों द्वारा स्क्रिप्ट लिखनी भी शुरू कर दी है। कुछ महीने पहले मुंबई में एसएस राजामौली और रोहित शेट्टी इस बैंड के सदस्यों से ‍मिले थे। तब दोनों ने बैंड पर एक फिल्म बनाने की बात कही थी।

 
इस बात का खुलासा 'हारमनी ऑफ द पाइन्स' के टीम लीडर इंस्पेक्टर विजय कुमार ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मंडी जिला के सुंदरनगर में किया। जहां हिमाचल प्रदेश पुलिस आर्केस्ट्रा 'हारमनी ऑफ द पाइन्स' राज्यस्तरीय नलवाड़ मेला सुंदरनगर की अंतिम सांस्कृतिक संध्या पर परफॉर्मेंस देने के लिए आए हुए थे।
 
दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल बेस्ट परफॉर्मर बैंड -2023 के अवॉर्ड से नवाजे गए सुप्रसिद्ध हिमाचल प्रदेश पुलिस आर्केस्ट्रा हारमनी ऑफ द पाइन्स की शानदार प्रस्तुतियों ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया। हिमाचल पुलिस बैंड की टीम ने मुंबई में एक शो के फाइनल तक का सफर तय किया। पुलिस बैंड विजेता नहीं बन पाया, लेकिन शो के फाइनल में तीसरा स्थान हासिल करने में कामयाब रहा।
 
'हारमनी ऑफ द पाइन्स' के लीडर विजय कुमार ने कहा कि देश सहित उनका ग्रुप अब विदेश में भी अपनी परफॉर्मेंस दिखाने जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये 'दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म पुरस्कार' में परफॉर्मेंस देना एक गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू और प्रदेश डीजीपी संजय कुंडू ने हिमाचल पर आधारित गाने को लिखने और परफॉर्मेंस देने के लिए कहा गया। इंस्पेक्टर विजय कुमार ने कहा कि इस पर हिमाचल पर गाना लिखकर और परफॉर्मेंस देकर अवार्ड भी हासिल किया।
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
दिल दियां गल्‍लां : 25 साल बाद दिलप्रीत के घर रहने गया मनदीप