'भोला' के साथ अजय देवगन के फैंस को मिलेगा खास ट्रीट, 'मैदान' का टीजर भी होगा रिलीज
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भोला' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में अजय का जबरदस्त एक्शन अवतार नजर आने वाला है। फिल्म 'भोला' 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 30 मार्च को भोला की रिलीज के साथ ही अजय देवगन फैंस को एक और ट्रीट देने जा रहे हैं। अजय की आने वाली फिल्म 'मैदान' का टीज़र एक्शन एडवेंचर 'भोला' के साथ दर्शकों को बड़े पर्दे पर अनुभव कराने के लिए जोड़ा जाएगा।
अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म 'मैदान' का पोस्टर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। अजय ने लिखा, 'एक आदमी, एक विश्वास, एक आत्मा। क सच्ची कहानी पर आधारित। मैदान में उतेरगा सारा भारत। 30 मार्च को टीजर जारी।'
One Man. One Belief. One Spirit.
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) March 28, 2023
Based on a true story. #Maidaan mein utrega saara India. Teaser out on 30th March.#PriyamaniRaj @raogajraj @iAmitRSharma @arrahman pic.twitter.com/vZZxmfyMqD
एक सच्ची कहानी पर आधारित, 'मैदान' अमित रविंद्रनाथ शर्मा द्वारा निर्देशित है और इसमें प्रियामणि और गजराज राव भी हैं। ज़ी स्टूडियोज, बोनी कपूर, अरुणव जॉय सेनगुप्ता और आकाश चावला द्वारा निर्मित, पटकथा और संवाद क्रमशः साइविन क्वाड्रास और रितेश शाह द्वारा लिखे गए हैं, संगीत एआर रहमान द्वारा है। यह फिल्म 23 जून 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya

