1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kajol talk about daughter nysa devgans Popularity says she is 19 and having fun

19 साल की उम्र में पॉपुलर हुईं अजय देवगन की बेटी न्यासा, काजोल बोलीं- अभी मौज-मस्ती करने की उम्र | kajol talk about daughter nysa devgans Popularity says she is 19 and having fun

Ajay Devgn
अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन इंडस्ट्री की फेमस स्टार किड्स में से एक हैं। न्यासा ने भले ही बॉलीवुड में कदम नहीं रखा हो लेकिन वह सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। न्यासा देवगन के पार्टी करते हुए ग्लैमरस वीडियो और फोटो वायरल होते रहते हैं। हाल ही में काजोल ने अपनी बेटी न्यासा को लेकर बात ही है। एक्ट्रेस का कहना है कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व हैं।

 
जब एक इंटरव्यू के दौरान काजोल से पूछागया कि वह अपनी बेटी न्यासा की पॉपुलैरिटी के बारे में कैसा महसूस करती हैं। इसपर काजोल ने कहा, जाहिर तौर पर मुझे उस पर गर्व महसूस होता है। मुझे यह बहुत अच्छा लगता है कि वह जहां भी जाती है, खुद को गरिमा के साथ पेश करती है।
 
काजोल ने कहा, मैं बस इतना कह सकती हूं कि वह 19 साल की है और मौज-मस्ती कर रही हैं। वह जो करना चाहती है, उसे उसका अधिकार है। और मैं हमेशा उसे सपोर्ट करूंगी।
 
इससे पहले अजय देवगन ने अपने बच्चों की ऑनलाइन ट्रोलिंग और सोशल मीडिया पर उनके साथ होने वाले दुर्व्यवहार पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि मुझे यह बहुत परेशान करता है, क्योंकि आप इसे बदल नहीं सकते। कई बार ऐसी बातें भी लिखी जाती हैं, जो कि सच नहीं होतीं। लेकिन अगर हम रिएक्ट करते हैं तो वे और ज्यादा ट्रोल और अब्यूज करते हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
न्यूयॉर्क टाइम्स क्रॉसवर्ड पहेली में शामिल हुए अनिल कपूर