1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. priyanka chopra says she was in tumultuous relationship when nick jonas first texted

ट्विटर पर मैसेज करके निक जोनास ने मांगा था प्रियंका चोपड़ा का नंबर, उस वक्त कन्फ्यूज्ड रिलेशनशिप में थीं एक्ट्रेस | priyanka chopra says she was in tumultuous relationship when nick jonas first texted

Priyanka Chopra
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ खुशहाल वैवाहिक जीवन गुजार रही हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस खूब प्यार देते हैं। प्रियंका और निक जोनास की उम्र में भले ही उम्र का बड़ा फासला हो लेकिन दोनों फैंस को परफेक्ट कपल्स गोल देते हैं। प्रियंका सेरोगेसी के जरिए बीते साल एक बेटी की मां भी बन चुकी हैं। अब प्रियंका चोपड़ा ने शादी के 4 साल निक जोनास संग अपने रिलेशनशिप की शुरुआत के बारे में बताया है।

 
डैक्स शेफर्ड के साथ एक पॉडकास्ट में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी लाइफ के बारे खुलकर बात की है। प्रियंका ने बताया कि निक जोनास ने उन्हें सोशल मीडिया पर डायरेक्ट मैसेज करके उनका नंबर मांगा था तब वह एक कन्फ्यूज्ड रिलेशनशिप में थीं। हालांकि प्रियंका उस समय किसे डेट कर रही थी इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया। 
 
प्रियंका ने कहा, निक ने उन्हें 2016 में ट्विटर पर मैसेज किया था, उस वक्त मैं एक रिलेशनशिप में थी। मैं इसे स्वीकार नहीं करना चाहती थी क्योंकि तब मैं एक रिलेशनशिप में थी। मैं बहुत ही लंबे और सीरियस रिलेशनशिप में रही थी, जो करीब 5 से 6 साल तक चला था, लेकिन जब साल 2016 में निक बार-बार मुझे डायरेक्ट मैसेज करता रहा तो हमने एक-दूसरे के साथ चैट करना शुरू किया। 
 
प्रियंका ने बताया कि उन्होंने निक से कहा था कि 'तुम मुझे मेरे नंबर पर मैसेज क्यों नहीं करते हो?' उन्होंने ऐसा इसलिए कहा था वरना उनकी सोशल मीडिया टीम उनके सारे मैसेज पढ़ लेती। इसपर निक का रिएक्शन था- 'हां हां, तुम बस मुझे अपना नंबर देना चाहती हो।' 
 
प्रियंका ने बताया कि वह शुरुआत में निक के साथ फोन पर बातें करते हुए उनके साथ ज्यादा घुलना-मिलना नहीं चाहती थीं। उनके फ्रेंड्स और निक के भाई केविन जोनस ने दोनों को एक-दूसरे से मिलने के लिए पुश करते थे। एक्ट्रेस ने कहा कि उन दिनों वह रोमांस वाले रिश्ते में पड़ना नहीं चाहती थीं, क्योंकि अब वह सेटल होना चाहती थीं।
 
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की उम्र में करीब 10 साल का फासला है। दोनों ने दिसंबर 2018 में राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। शादी के बाद प्रियंका अमेरिका में सेटल हो चुकी हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
मां की सलाह पर प्रियंका चोपड़ा ने फ्रीज कराए थे एग्स, बोलीं- मैंने आजादी महसूस की...