1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. priyanka chopras hair care brand is 2nd wealthiest celebrity beauty brand of 2023
Written By WD Entertainment Desk
पुनः संशोधित: गुरुवार, 30 मार्च 2023 (16:24 IST)

प्रियंका चोपड़ा ने बिजनेस की दुनिया में भी लहराया परचम, एक्ट्रेस के हेयर केयर ब्रांड ने हासिल की यह उपलब्धि

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। प्रियंका बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा एक्ट्रेस के साथ-साथ एक बिजनेसवुमन भी हैं। प्रियंका एक रेस्टोरेंट, हेयर प्रोडक्ट और होम वेयर लाइन की मालकिन हैं। 

 
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की हेयर केयर कंपनी के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। प्रियंका की कंपनी ने कमाई के मामले में दुनिया भर के सेलेब्रिटी ब्रॉन्ड्स को पछाड़ दिया है। प्रियंका की कंपनी काइली जेनर और सेलेना गोमेज को पछाड़ 2023 की दूसरी सबसे अमीर सेलिब्रिटी ब्रांड बन गई है। 
 
बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा की कंपनी दुनिया में सबसे ज्यादा फायदा हासिल करने वाली दूसरी बड़ी कंपनी बन गई है। इस कंपनी ने 429.9 पाउंड मिलियन का रिवेन्यू किया है। इसके अलावा लिस्ट में नंबर वन पर रिहाना की कंपनी फेंटी ब्यूटी है, जिसका रिवेन्यू 477.2 पाउंड मिलियन तक पहुंच गया है।
 
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की हेयर केयर कंपनी का नाम 'एनॉमली' है जिसकी शुरुआत साल 2021 में हुई थी। प्रियंका ने बताया था कि उनके हेयर एंड केयर प्रोडक्ट में पैथलेट्स, सल्फेय जैसे नुकसानदाय केमिकल्स के बजाए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। 
 
प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके पास कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई है। प्रियंका जल्द ही रुसो ब्रदर्स की सीरीज 'सिटाडेल' में नरज आने वाली है। इसके अलावा वह हॉलीवुड फिल्म 'एंडिंग थिंग्स और 'लव अगेन' का भी हिस्सा है। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में भी नजर आएंगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
फिल्म निर्माता महावीर जैन बोले- रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की 'पद्मावत' में थी भारत में ऑस्कर लाने की पूरी क्षमता