'भोला' के साथ अजय देवगन की 'मैदान' का टीजर हुआ रिलीज
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'भोला' राम नवमी के मौके पर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। वहीं भोला की रिलीज के साथ ही अजय देवगन ने फैंस को एक और ट्रीट देते हुए अपनी अपकमिंग फिल्म 'मैदान' का टीजर भी रिलीज कर दिया है। ये फिल्म फुटबॉल कोच सईद अब्दुल रहीम की बायोपिक है।
फिल्म मैदान का टीजर काफी जबरदस्त है। इस टीजर को शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा, 'मैदान में उतरेंगे ग्यारह पर दिखेंगे एक। एक सच्ची कहानी। टीजर रिलीज।'
#Maidaan mein utrenge Gyarah par dikhenge Ek.
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) March 30, 2023
A True Story. Teaser out now - https://t.co/PtfoWIEIJ8#MaidaanTeaser #MaidaanOnJune23#PriyamaniRaj @raogajraj @iAmitRSharma @arrahman pic.twitter.com/1qJ7MOSe57
फिल्म 'मैदान' को अमित शर्मा ने निर्देशित किया है। फिल्म को जी स्टूडियो, बोनी कपूर, अरुणवा जॉय सेनगुप्ता और आकाश चावला द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म 'मैदान' भारतीय फुटबॉल के सुनहरे लम्हों पर आधारित सच्ची कहानी है। इस फिल्म में अजय एक फुटबॉल कोच सईद अब्दुल रहीम के किरदार में दिखने वाले हैं।
कोच सैयद को भारतीय फुटबॉल जगत के पिता के तौर पर जाना जाता है। सैयद 1950 से 1963 तक भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मैनेजर थे। फिल्म मैदान 23 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya

