गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. karan kundrra host iftar party at tere ishq mein ghayal set
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: बुधवार, 29 मार्च 2023 (17:26 IST)

'तेरे इश्क में घायल' के सेट पर करण कुंद्रा ने रखी इफ्तार पार्टी, फैंस कर रहे तारीफ

'तेरे इश्क में घायल' के सेट पर करण कुंद्रा ने रखी इफ्तार पार्टी, फैंस कर रहे तारीफ | karan kundrra host iftar party at tere ishq mein ghayal set
दुनियाभर में रमजान का पाक महीना शुरु हो गया है। मनोरंजन जगत के कई सेलेब्स भी रोजा रख रहे हैं। वहीं इंडस्ट्री में इफ्तार पार्टी भी शुरू हो गई है। हाल ही में करण कुंद्रा ने सीरियल 'तेरे इश्क में घायल' के सेट पर अपने को-एक्टर्स और क्रू मेंबर्स के लिए इफ्तार पार्टी रखी।  

 
करण कुंद्रा ने इफ्तार पार्टी के लिए काफी बड़े पैमाने पर इंतजाम किया गया था। फलों से लेकर कई तरह के व्यंजन टेबल पर रखे गए थे। करण शाम को अपने शो के सदस्यों के साथ इफ्तार में शामिल हुए। इस इफ्तार पार्टी के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
 
करण कुंद्रा ने इफ्तार पार्टी का आयोजन करके फैंस का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर कमेंट करके फैंस करण कुंद्रा की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वह बहुत ही प्यारे हैं। कभी भी टीवी सीरियल के सेट पर किसी भी धर्म के अभिनेता को ऐसा करते हुए नहीं देखा। भगवान उन्हें हमेशा आशीर्वाद दें।' 
 
बता दें कि इससे पहले करण कुंद्रा ने अजान की आवाज सुनकर एक प्रेस कॉन्फ्रेस बीच में रोक दी थी। अजान खत्म होने के बाद ही एक्टर ने दोबारा प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू की थी। इसके लिए भी करण कुंद्रा की जमकर तारीफ हुई थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
राम नवमी के मौके पर रिलीज हुआ 'आदिपुरुष' का नया पोस्टर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म