सम्बंधित जानकारी
- विश्व कप से पहले भारतीय महिला टीम के समर्थन में आगे आए अक्षय कुमार
- अक्षय कुमार-अरशद वारसी की 'जॉली एलएलबी 3' ने ओपनिंग डे पर किया इतना कलेक्शन, 'निशानची' से मिली कड़ी टक्कर
- Jolly LLB 3 Review: अक्षय कुमार- अरशद वारसी का दमदार कोर्टरूम ड्रामा और किसानों की जंग
- जॉली एलएलबी 3: डबल ट्रबल, अक्षय बनाम अरशद- कौन जीतेगा कोर्ट रूम की ये अंतिम जंग?
- Bigg Boss 19 : वीकेंड का वार में फराह ने लगाई कंटेस्टेंट्स की क्लास, नेहल के वुमन कार्ड खेलने पर जताई नाराजगी
अक्षय कुमार की बेटी ऑनलाइन गेम में बनी शिकार, अभिनेता ने स्कूलों में साइबर सुरक्षा की मांग की
अक्षय कुमार ने बताया कि कुछ महीने पहले उनकी बेटी मोबाइल पर ऑनलाइन वीडियो गेम खेल रही थी। इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने पहले दोस्ताना अंदाज़ में संदेश भेजे और धीरे-धीरे बातचीत आगे बढ़ाई। लेकिन अचानक उस व्यक्ति ने उनकी बेटी से अश्लील फोटो भेजने की मांग कर दी।
बेटी की सूझबूझ ने टाला खतरा
अभिनेता ने कहा कि उनकी बेटी ने तुरंत मोबाइल बंद कर दिया और माँ को पूरी बात बता दी। इस सतर्कता ने उसे साइबर अपराधियों के जाल में फंसने से बचा लिया। अक्षय ने कहा कि यह एक गंभीर समस्या है, जहाँ बच्चे आसानी से फंस सकते हैं और कई मामलों में ब्लैकमेल या आत्महत्या तक की नौबत आ जाती है।
#WATCH | Mumbai | Actor Akshay Kumar says, "I want to tell you all a small incident which happened at my house a few months back. My daughter was playing a video game, and there are some video games that you can play with someone. You are playing with an unknown stranger. While… pic.twitter.com/z9sV2c9yC6
— ANI (@ANI) October 3, 2025
मुख्यमंत्री से विशेष अपील
मुंबई में आयोजित साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में यह मामला साझा किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को इतिहास और गणित पढ़ाया जाता है, लेकिन साइबर सुरक्षा की पढ़ाई जरूरी है क्योंकि आज यह अपराध सड़कों के अपराध से भी बड़ा खतरा बन चुका है। उन्होंने मांग की कि महाराष्ट्र के स्कूलों में कक्षा 7 से 10 तक साइबर सुरक्षा पर साप्ताहिक क्लास होनी चाहिए।
