राम नवमी के मौके पर रिलीज हुआ 'आदिपुरुष' का नया पोस्टर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' अपनी घोषणा के वक्त से ही सुर्खियों में हैं। बीते दिनों 'आदिपुरुष' का टीजर रिलीज किया गया था, जिसके बाद फिल्म का जमकर मजाक उड़ाया गया। इसके बाद मेकर्स ने फिल्म में कुछ बदलाव करने के लिए इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी थी। इस फिल्म में प्रभास भगवान राम, कृति सेनन माता सीता और सैफ अली खान लंकेश के किरदार में नजर आने वाले हैं।
अब मेकर्स ने राम नवमी के मौके पर फिल्म 'आदिपुरुष' का एक नया पोस्टर रिलीज किया है। इस पोस्टर में प्रभास भगवान राम, कृति सेनन माता सीता और सनी सिंह लक्ष्मण के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं बजरंग के रूप में देवदत्त नाग नजर आ रहे हैं।
इस पोस्टर के साथ मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट भी बताई है। यह फिल्म 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है।
आदिपुरुष का पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पोस्टर में नजर आ रहे स्टार्स के लुक को लेकर कई यूजर ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'प्लीज रहने दो क्यों मजाक बना रहे हो क्लचर का।' एक अन्य ने लिखा, 'भाई 500 करोड़ खर्च करके कार्टून सिनेमा बनाया है।' Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें