सम्बंधित जानकारी
- राघव चड्ढा संग शादी के सवाल पर परिणीति चोपड़ा ने दिया रिएक्शन, वीडियो वायरल
- विवियन डीसेना ने खोले अपनी पर्सनल लाइफ के राज, सालों पहले कबूल कर चुके हैं इस्लाम धर्म
- 19 साल की उम्र में पॉपुलर हुईं अजय देवगन की बेटी न्यासा, काजोल बोलीं- अभी मौज-मस्ती करने की उम्र
- न्यूयॉर्क टाइम्स क्रॉसवर्ड पहेली में शामिल हुए अनिल कपूर
- दिल दियां गल्लां : 25 साल बाद दिलप्रीत के घर रहने गया मनदीप
शाहरुख खान की 'जवान' में नयनतारा का दिखेगा बोल्ड लुक, 16 साल बाद पर्दे पर दिखेगा एक्ट्रेस का बिकिनी अवतार! | nayanthara to wear a bikini in shahrukh khan starrer film jawan
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान फिल्म 'पठान' की सक्सेस के बाद अब अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं। शाहरुख साउथ निर्देशक एटली कुमार की 'जवान' और राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में नजर आने वाली हैं। फिल्म 'जवान' में शाहरुख के साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा नजर आने वाली हैं।
नयनतारा की यह बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है, जिसके लिए वह काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। बीते काफी समय से खबर आ रही है कि 'पठान' में दीपिका पादुकोण के बिकिनी सीन की तरह ही 'जवान' में नयनतारा स्क्रीन पर बिकिनी में काफी बोल्ड अवतार में नजर आएंगी।
बताया जा रहा है कि 'जवान' में नयनतारा स्विमसूट में एक सीन ठीक उसी अंदाज में शूट करेंगी जैसा दीपिका पादुकोण ने 'पठान' में किया था। खबरों के अनुसार नयनतारा को बिकिनी पहनने में कोई दिक्कत नहीं है और वो पहले भी कई फिल्मों में ऐसा कर चुकी हैं।
हालांकि नयनतारा पिछले 16 सालों से कभी फिल्मों में बिकिनी में नहीं नजर आई हैं। आखिरी बार साल 2007 में 'बिल्ला' में नयनतारा का बोल्ड अंदाज सिने प्रेमियों को नजर आया था। लेकिन अब 'जवान' की कहानी के अहम हिस्से के लिए नयनतारा ने ऐसा करना स्वीकार कर लिया है।
फिल्म जवान में शाहरुख खान और नयनतारा के अलावा विजय सेतुपति भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। वहीं दीपिका पादुकोण भी फिल्म में अहम कैमियो करते दिखाई देंगी। फिल्म जवान इस साल 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya
