1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Alia Bhatt will do action in film Jigra

रणबीर कपूर के बाद एक्शन करती दिखेंगी आलिया भट्ट, 'जिगरा' के लिए ले रहीं एक्शन ट्रेनिंग | Alia Bhatt will do action in film Jigra

Alia Bhatt
Alia Bhatt will do action: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'एनिमल' में जोरदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं। वहीं अब उनकी पत्नी आलिया भट्ट भी अपनी अगली फिल्म में एक्शन करती दिखेंगी। आलिया जल्द ही करण जौहर के प्रोडक्शल हाउस धर्मा प्रोडक्शंस के तले बन रही फिल्म 'जिगरा' में नजर आएंगी।
 
फिल्म 'जिगरा' का निर्देशन वासन बाला कर रहे हैं। आलिया इस फिल्म से बतौर सह-निर्माता भी जुड़ी हैं। फिल्म जिगरा की शूटिंग अक्टूबर में शुरू हुई थी जो इन दिनों मुंबई में जारी है। आलिया इस फिल्म के लिए एक्शन ट्रेनिंग ले रही है। 
 
इस फिल्म में आलिया अपने भाई की रक्षा करती नजर आएंगी। जिगरा में आलिया के भाई के रोल में वेदांग रैना हैं। बताया जा रहा कि फिल्म जिगरा में आलिया का एक्शन रियलिस्टिक लगे इसके उन्होंने शूटिंग से पहले काफी बास्केटबॉल खेला है।
 
फिल्म 'जिगरा' 27 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन वसन बाला कर रहे हैं। आलिया जिगरा फिल्म में काफी अलग किरदार और लुक में नजर आएंगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
सोनू सूद फिर बने मसीहा, पिता के इलाज के लिए भटक रहे युवक की मदद के लिए बढ़ाया हाथ