रश्मिका मंदाना स्टारर 'मैसा' की रिलीज टली, बड़े पर्दे पर शानदार अनुभव देने के लिए मेकर्स ने लिया फैसला
रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म 'मैसा' की टीम ने फैंस के उत्सुकता की रफ्तार को बनाए रखते हुए, हाल ही में नए गाने 'ओसे रामुलम्मा' के लिरिकल वीडियो को रिलीज़ किया है। गाना रिलीज़ होने के बाद से ही म्यूजिक लवर्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है और देखते ही देखते इसने उत्सुकता को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।
हालांकि, मेकर्स दर्शकों को टॉप टीयर थिएट्रिकल एक्सपीरियंस देने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं और यही वह वजह है कि उन्होंने फिल्म की रिलीज़ को 27 नवंबर से आगे बढ़ाने का ऑफिशल तौर से फैसला लिया है।
अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल्स से जानकारी को फैंस संग साझा करते हुए मेकर्स ने लिखा है, "हम #MYSAA की दुनिया को उसके सबसे शानदार और ग्रैंड लुक में दिखाना चाहते हैं, ताकि दर्शकों को वह सिनेमाई एक्सपीरियंस मिल सके जिसकी यह फिल्म हकदार है।
इसी सोच के साथ, 27 नवंबर को रिलीज होने वाली #MYSAA की सिनेमाघरों में रिलीज को फिलहाल टाल दिया गया है। फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा जल्द ही की जाएगी। तब तक अपना उत्साह बनाए रखें और जोश से भरे #OseyRamulamma की धुन पर झूमते रहें।
यह फैसला दिखाता है कि टीम फिल्म की हर एक छोटी डिटेल को उसकी दुनिया भर में बड़े पर्दे पर रिलीज़ से पहले अपने कमिटमेंट के मुताबिक परफेक्ट करना चाहती है। फिल्म के साथ रश्मिका मंदाना अपने अब तक के सबसे खतरनाक और फिजिकल तौर पर डिमांडिंग अवतार में नजर आने वाली हैं। इस लिए जा रहे एकस्ट्रा टाइम का इस्तेमाल यह सुनिश्चित करने के लिए किया जाएगा कि फिल्म अब तक दिखाई गई झलकियों में वादा किए गए ग्रैंड स्केल और दमदार इमोशंस पर खरी उतर सके।
रविंद्र पुल्ले के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को अनफॉर्मुला फिल्म्स के बैनर तले अजय साईपुरेड्डी, अनिल सैय्यापुरेड्डी और वीरासाई गोपा ने प्रोड्यूस किया है, जबकि श्रीकांत रेड्डी साठी इसके को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म की कहानी का रफ अंदाज और इमोशनल कनेक्शन पहले ही लोगों का ध्यान खींच रहा है। फिल्म में रश्मिका मंदाना के साथ समुथिरकानी और शिवा कंडुकुरी भी स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इस फिल्म की सिनेमैटोग्राफी श्रेयस कृष्णा द्वारा की गई है।

