1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. akshay kumar said taimur ali khan has a bright bollywood future

इस फेमस स्टारकिड को बॉलीवुड का भविष्य मानते हैं अक्षय कुमार

Akshay Kumar
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान इंडस्ट्री के सबसे चहेते और चर्चा में रहने वाले स्टार किड्स की लिस्ट में शामिल हैं। अक्सर तैमूर की नई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। बॉलीवुड के कई स्टार तैमूर के साथ काम करने की इच्छा जता चुके हैं।


हाल ही में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने तैमूर के बारे में एक बड़ा बयान दिया है। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मिशन मंगल के प्रमोशन में बिजी हैं। एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान अक्षय से इस दौरान उनसे पूछा गया कि हिंदी सिनेमा का भविष्य कौन है?
 
अक्षय कुमार के लिए इसका जवाब देना मुश्किल हो रहा था। तब फिल्म में उनकी को-स्टार तापसी पन्नू ने उन्हें कहा कि वो तैमूर का नाम ले लें। अक्षय ने भी वैसा ही किया और तैमूर को बॉलीवुड का फ्यूचर स्टार बता दिया। अक्षय का जवाब सुन विद्या बालन हंस पड़ी और कहा, ये बेस्ट जवाब है, मुझे पसंद आया।
 
जहां फैंस तैमूर को फिल्म इंडस्ट्री में देखने के लिए बेताब हैं वहीं, करीना कपूर अपने लाड़ले को इससे दूर रखना चाहती हैं। वह चाहती हैं कि तैमूर अपने दादा की तरह क्रिकेटर बने। करीना ने ये बात डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस में कही थी, जहां हाल ही में पूर्व क्रिकेटर कपिल देव गेस्ट बनकर पहुंचे थे।
अगला लेख
श्रीदेवी की बेस्ट 10 हिंदी फिल्में