11 October Birthday: आपको 11 अक्टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!
दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा, इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं।
आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
शुभ वर्ष : 2029, 2036, 2038, 2047, 2056
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें।
कारोबार: व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी।
सेहत और परिवार: स्वास्थ्य की दृष्टि से संभलकर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।
आज की सलाह: बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर न करें। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी।
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan): दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित भारतीय सिनेमा के महानायक।
नानाजी देशमुख (Nanaji Deshmukh): महान समाजसेवी, संघ विचारक और ग्रामीण स्वावलंबन के समर्थक।
जयप्रकाश नारायण (Jayaprakash Narayan): भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और राजनेता।
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya): भारतीय क्रिकेट टीम के प्रसिद्ध ऑलराउंडर।
रोनित रॉय (Ronit Roy): भारतीय टेलीविजन और फिल्म अभिनेता।
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!

