1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. जन्मदिन
  4. Today Happy Birthday
Written By WD Feature Desk

16 November Birthday: आपको 16 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

16 November Birthday
16 November Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 16 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी पर शीघ्र शादी और उत्तम वैवाहिक जीवन के लिए 8 अचूक उपाय
 
आपका जन्मदिन: 16 नवंबर
 
दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।
 
आपके लिए खास 
 
शुभ दिनांक : 7, 16, 25
 
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34
 
शुभ वर्ष : 2029
 
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु
 
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
 
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। 
 
कारोबार: व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। 
 
उपाय: नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।
 
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
 
डॉ. श्रीराम लागू (Dr. Shriram Lagoo): भारतीय सिनेमा और मराठी रंगमंच के एक दिग्गज अभिनेता और ENT सर्जन थे। उन्होंने हिंदी और मराठी फिल्मों में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए पहचान बनाई।
 
शंभू महाराज (Shambhu Maharaj): भारतीय शास्त्रीय नृत्य के कत्थक घराने के एक महान गुरु और नर्तक।
 
रितेश अग्रवाल (Ritesh Agarwal): भारतीय अरबपति उद्यमी और OYO (ओयो) रूम्स के संस्थापक और CEO।
 
अकबर इलाहाबादी (Akbar Allahabadi): उर्दू भाषा के एक प्रसिद्ध और सशक्त शायर, जो अपनी व्यंग्यपूर्ण कविताओं के लिए जाने जाते हैं।
 
आदित्य रॉय कपूर (आदित्य रॉय कपूर) एक भारतीय अभिनेता हैं जो हिंदी फिल्मों में काम करते हैं। 
 
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!ALSO READ: Dreams and Destiny: सपने में मिलने वाले ये 5 अद्‍भुत संकेत, बदल देंगे आपकी किस्मत
ये भी पढ़ें
Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 नवंबर, 2025)