रविवार, 6 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2020
  3. बिहार चुनाव
  4. Campaigning for Phase 1 of Polls Ends Today
Written By
Last Updated : सोमवार, 26 अक्टूबर 2020 (08:07 IST)

बिहार चुनाव : पहले चरण की 71 सीटों पर आज थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर, कई दिग्गजों की सभाएं

Bihar assembly election 2020
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। सभी पार्टियों ने प्रचार के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है। पहले चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। ऐसे में आज कई बड़ी रैलियां और सभाएं होंगी। बिहार में 28 अक्टूबर को पहले चरण का चुनाव होना है। 
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद नेता तेजस्वी यादव समेत कई बड़े नेताओं की आज चुनावी सभा है। पहले चरण में 28 अक्टूबर को भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, खगड़िया, बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिले में मतदान होगा। 
 
धुआंधार प्रचार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आज तीन रैलियां हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 2 जगहों पर रैली को संबोधित करेंगे।
उनकी पहली रैली औरंगाबाद में होगी तो दूसरी पूर्णिया में। नड्डा के अतिरिक्त भाजपा नेता भूपेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और अभिनेता-सांसद रवि किशन की भी रैली होना है। बिहार में पहले फेज में 71 निर्वाचन क्षेत्र में मतदान होगा।
ये भी पढ़ें
ई-कॉमर्स वेबसाइट से ICAR के अधिकारी ने मंगवाया था स्मार्टफोन, डिब्बा खोला और फिर...