रविवार, 13 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Minister falls in the feet of worker
Written By
Last Updated : रविवार, 25 अक्टूबर 2020 (01:09 IST)

MP : कार्यकर्ता के पैरों में गिरे मंत्रीजी, कांग्रेस ने कहा- यह फर्क है टिकाऊ और बिकाऊ में...

Cabinet Minister Pradyuman Singh Tomar
ग्वालियर। ग्वालियर-पूर्व सीट से भाजपा उम्मीदवार और शिवराज कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एक कार्यकर्ता के पैरों में गिर गए। मंत्रीजी के घुटने के बल पर बैठने को लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर समर्थक तोमर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वे सिंधिया के साथ ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। शिवराज सरकार में मंत्री भी बन गए और अब चुनाव मैदान में हैं।

वायरल वीडियो में प्रद्युम्न सिंह तोमर चुनाव प्रचार के दौरान कार्यकर्ता को अपने साथ चलने के लिए जिद करते दिखाई दे रहे हैं। जब कार्यकर्ता कहता है कि वह साथ नहीं चल सकता तो मंत्रीजी उनके सामने घुटनों के बल बैठ जाते है। इसके बाद पैरों में झुक जाते हैं।

पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने भी इस वीडियो को अपने ट्‍विटर पर शेयर किया। उन्होंने लिखा- देखिए! कैसे एक बिकाऊ मंत्री ने कांग्रेस के टिकाऊ कार्यकर्ता के आगे घुटने टेक दिए, कांग्रेस के चंद नेता बिकाऊ हो सकते हैं, मगर कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता टिकाऊ है।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर दावा किया कि यह कांग्रेस का कार्यकर्ता है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसा- यही फर्क है बिकाऊ और टिकाऊ में! कांग्रेस को अपने टिकाऊ कार्यकर्ताओं व नेताओं का पूरा ख़्याल रखना चाहिए। अभी तो घुटने टेके हैं, 3 नवंबर तक साष्टांग करेंगे। चुनाव हारने के बाद आंख दिखाएंगे।
ये भी पढ़ें
ओवैसी का दावा, भाजपा विधायक को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं नरेंद्र मोदी