सम्बंधित जानकारी
- Coronavirus: डब्लूएचओ ने कहा, कुछ देश महामारी की रडार पर!
- Covid 19 : संक्रमणमुक्त हुए 61 प्रतिशत लोग 6 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में, मृत्युदर घटी
- Corona World Update: विश्व में Covid 19 से 11.43 लाख से अधिक लोगों की मौत, भारत में संक्रमण दर घटी
- कोरोनावायरस live Updates : तेलंगाना में कोरोना के 1,273 नए मामले
- अमेरिकी Corona के साथ जीना नहीं, मरना सीख रहे हैं-बिडेन
फ्री कोरोना वैक्सीन पर बोले CM केजरीवाल, ये पूरे देश का अधिकार है...
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि कोरोनावायरस (Coronavirus) का टीका देशभर में मुफ्त उपलब्ध कराया जाना चाहिए, क्योंकि सभी लोग कोरोनावायरस से परेशान हैं।
हालांकि अभी कोविड-19 का टीका नहीं आया है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने संकल्प पत्र में राज्य के सभी लोगों को यह टीका नि:शुल्क उपलब्ध कराने का वादा किया है। उसके बाद यह बहस छिड़ गई है कि कोविड-19 का टीका लोगों को मुफ्त उपलब्ध कराया जाना चाहिए या नहीं।
केजरीवाल ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दो फ्लाईओवरों का उद्घाटन करने के बाद कहा, पूरे देश को कोविड-19 टीका मुफ्त में मिलना चाहिए। कोरोनावायरस से सभी लोग परेशान हैं।
आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि कोरोनावायरस का टीका आ जाने के बाद विशेष कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के तहत टीके लगाए जाएंगे और उसके लिए केंद्र उसे सीधे खरीदेगा और उसे प्राथमिकता वाले समूहों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।(भाषा)
