सम्बंधित जानकारी
- विस्फोटकों का तुरंत पता लगा लेगा यह सेंसर, ऐसे विकसित हुई तकनीक
- बिहार में फिर लागू होगा चकबंदी, आईआईटी रूड़की ने पूरा किया सर्वे
- गोवा विधानसभा के अध्यक्ष पटनेकर कोरोना संक्रमित
- आखिर क्यों फीकी पड़ रही ‘ताजमहल’ की चमक, क्या कहती है यह स्टडी?
- ट्यूनीशिया में पहली बार महिला प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति ने किया नामित
Security Guard | सिक्योरिटी गार्ड ने सुपरवाइजर को गोली मारी, आरोपी गिरफ्तार
भोपाल। राजधानी भोपाल अरेरा हिल्स स्थित यूनियन बैंक के पास निर्माण सदन में तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने सुपरवाइजर को गोली मार दी। घायल सुपरवाइजर की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके सीने में गार्ड ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2 गोलियां मारी हैं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जिसमें गार्ड गोली मारते हुए दिख रहा है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ड्यूटी को लेकर हुए विवाद में गार्ड ने गोली मारी है। सुपरवाइजर ने गार्ड को अच्छे से ड्यूटी करने के लिए नसीहत दे रहा था। तभी विवाद बढ़ा और उसने गोली चला दी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय राजकुमार ठाकुर सर्वोदय सिक्योरिटी एजेंसी में सुपरवाइजर के रूप में पदस्थ थे। उनकी ड्यूटी निर्माण सदन में थी। उनके साथ महेन्द्र कुमार तिवारी सिक्योरिटी गार्ड पदस्थ था। महेंद्र कुमार तिवारी मिलिट्री से सेवानिवृत्त है। गुरुवार सुबह 9.30 बजे सुपरवाइजर निर्माण सदन पहुंचा। इसी बीच ड्यूटी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। तभी महेंद्र तिवारी ने राजकुमार ठाकुर को 2 गोली मार दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राजकुमार ठाकुर को तुरंत जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती किया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस घटना के कारण को लेकर जांच कर रही है।
