सम्बंधित जानकारी
- घर पर बने इस लाल फेस पैक के सामने सारे महंगे प्रोडक्ट हैं फेल, जानिए क्या है इस्तेमाल का तरीका और इसके फायदे
- अगर चाहते हैं हरदम निखरी त्वचा तो नियमित करें इन फलों का सेवन
- ये फेस मास्क रात में लगाएं और हर सुबह पाएं फ्रेश और निखरा चेहरा
- Skincare Products खरीदने से पहले रखें इन 10 बातों का ध्यान
- भिंडी को ऐसे करें इस्तेमाल, चेहरे पर होने वाले पिंपल्स और दाग धब्बों से मिलेगा छुटकारा
ways to underarms hair removal
आंडरआर्म्स के बाल हटाने के लिए रेजर का करें इस तरह यूज, नहीं होगी त्वचा काली
Underarms hair removal Tips
अंडरआर्म्स हेयर रिमूवल के लिए कई महिलाएं अक्सर रेजर का इस्तेमाल करती हैं। ये सही है कि इसका इस्तेमाल आसन होता है। और कम कीमत में बिना सैलून जाए इसे आसानी से घर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
लेकिन रेजर के इस्तेमाल से अंडरआर्म्स की त्वचा काली पड़ सकती है और बाल भी हार्ड हो जाते हैं। यदि आप अंडरआर्म्स हेयर रिमूवल के लिए सही तरीके से रेजर का यूज करेंगी, तो आप इस तरह की समस्याओं से बची रहेंगी। आज इस आलेख में हम आपको बता रहे हैं कि अंडरआर्म्स हेयर रिमूवल के लिए क्या सही तरीका है।
क्या है सही तरीका
ब्यूटी एक्सपर्ट्स अंडरआर्म्स के बालों को रिमूव करने के लिए रेजर की जगह वैक्सिंग को ही बेहतर बताते हैं। हालांकि, सभी महिलाओं के पास इतना वक्त नहीं होता कि वो ब्यूटी पार्लर जाकर वैक्सिंग करवाएं। ऐसे में अगर आप भी अंडरआर्म्स के हेयर रिमूव करने के लिए रेजर यूज करती हैं तो इन जरूरी टिप्स का जरूर ध्यान रखें...
- मल्टी ब्लेड रेजर यूज करने से बचें। ऐसे रेजर स्किन के बेहद नजदीक के बालों को भी खींचते और काटते हैं, जिससे स्किन की सतह के नीचे इनग्रोन हेयर के उगने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
- ऐसे रेजर का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें जिसकी धार खराब हो चुकी है। शार्प रेजर या इलेक्ट्रिक ट्रिमर यूज करें। अगर रेजर स्किन पर स्मूथ तरीके से नहीं चल रहा है, तो यह इस बात का संकेत है कि आपको अपना रेजर बदल देना चाहिए।
- अंडरआर्म्स को शेव करने से पहले जिस हिस्से पर शेव करना हिया वहां गर्म पानी डालें। 2-3 मिनट इंतजार करें। जब बाल पूरी तरह से भीग जाए, उसके बाद ही शेविंग शुरू करें।
- किसी भी तरह के इरिटेशन से बचना चाहती हैं तो अंडरआर्म्स में शेविंग जेल यूज करें। ऐसा करने से रेजर आसानी से स्किन पर चलेगा।
- अंडरआर्म्स पर रेजर चलाते वक्त स्किन को स्ट्रेच करना न भूलें।
- अंडरआर्म्स में शेविंग के बाद कोई क्रीम या ऑयल लगाएं, जिससे स्किन में नमी बरकरार रहे।
