काले अंडरआर्म्स को ठीक करने के लिए वैक्सिंग या शेविंग क्या है बेहतर ?
जानिए बेदाग अंडरआर्म्स पाने के लिए क्या है सही तरीका
shaving or waxing which is better
अंडरआर्म्स के बाल साफ करने से आपको न सिर्फ एक क्लीन लुक मिलाता है बल्कि मनपसंद ड्रेस पहनने की अजे भी मिलाती है। लेकिन कई बार ग़लत तरीके से अंडरआर्म्स के हेअर रिमूवल करने से आपकी वहां की स्किन बहुत ज्यादा काली हो जाती है। इस आलेख में हम आपको बता रहे हैं अंडरआर्म्स को साफ करने के लिए कौन सा विकल्प सबसे सही है, शेविंग या वैक्सिंग।ALSO READ: इस तरीके से हटाएंगी अंडरआर्म्स के बाल तो त्वचा नहीं पड़ेगी काली
वैक्सिंग और शेविंग
- वैक्सिंग के इस्तेमाल से बालों को जड़ से निकलने में मदद मिलती है। वहीं शेविंग करने से बालों को ऊपर से ही काटा जाता है।
- वैक्सिंग करने से बालों की ग्रोथ में कम से कम 8 से 10 दिनों का वक्त लगता है। वहीं शेविंग के एक या दो दिन बाद ही अंडरआर्म्स पर छोटे-छोटे बाल निकल आते हैं।
- वैक्सिंग का एक फायदा ये भी है कि इससे त्वचा के डेड स्किन सेल्स को भी बाहर निकालने में मदद मिलती है, जिससे स्किन साफ हो जाती है लेकिन शेविंग से स्किम हमेशा काली ही होती है।
- शेविंग करने में कम समय लगता है इसलिए जल्दी हो तो शेविंग करें। हां इस बात का ध्यान रखें कि स्किन को सुंदर और साफ व गोरा बनाने के लिए वैक्सिंग ही करवाएं।
अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के घरेलू उपाय:
अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए आप ये तरीके आजमा सकते हैं:
अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए पैक
अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए आप बेसन, दही, नींबू और हल्दी का एक पैक बना सकते हैं। आपको रोजाना सिर्फ 15 से 20 मिनट तक इसे अपने अंडरआर्म्स पर लगाना और इसके सूखने के बाद साफ पानी से अंडरआर्म्स धो लेने हैं। ऐसा करने से आपको साफ और गोरे अंडरआर्म्स मिलेंगे।
आलू को बरसों से एक नेचुरल ब्लीच के रूप में जाना जाता है। इस उपाय को करने के लिए आपको सिर्फ नहाने से पहले आलू के कुछ टुकड़े काटकर अपने अंडरआर्म्स पर रगड़ें। इस उपाय को करने से कुछ ही दिनों में अंडरआर्म्स साफ हो जाते हैं।
फिटकरी से करें सफाई
अगर आप बहुत ज्यादा डियोडोरेंट का इस्तेमाल करते हैं तो भी आपके अंडरआर्म्स काले हो जाते हैं। ऐसा होने पर आप फिटकरी के इस्तेमाल से अंडरआर्म्स की सफाई कर सकते हैं और बदबू को कम कर सकते हैं।
ये पेस्ट करेगा कालापन दूर
अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए आप चंदन और गुलाब जल के पेस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस पेस्ट को आधे घंटे के लिए अंडरआर्म्स पर लगा लें और सूखने के बाद साफ पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में आपके अंडरआर्म्स साफ हो जाएंगे।

