सम्बंधित जानकारी
- Karwa Chauth Thali Decoration Ideas: घर पर सजाएं सुंदर करवा चौथ थाली
- karwa chauth 2023: करवा चौथ व्रत के 10 खास नियम
- karva chauth: करवा चौथ पूजन सामग्री की जरूरी 34 चीजें, जानें इस सूची में (Puja Samagri List)
- Karwa Chauth Look 2023: आपके फेवरेट टीवी एक्ट्रेस की तरह करें करवा चौथ लुक तैयार
- करवा चौथ 2023 : आपके शहर में कब निकलेगा चांद, जानिए सही टाइम
Karwa Chauth 2023 Mehndi Design: करवा चौथ के सिंपल मेहंदी डिजाइन
karwa chauth 2023 mehndi design
सोलाह श्रृंगार में मेहंदी का बहुत महत्व है। करवा चौथ की थाली और आपके हाथों में मेहंदी होना बहुत ज़रूरी है। इस पर्व को खास बनाने के लिए आप मेहंदी के ये खास डिजाईन ट्राई कर सकते हैं। यह डिजाईन इंदौर की मेहंदी आर्टिस्ट दीपाली जैन द्वारा बनाए गए हैं। चलिए देखते हैं इन खुबसूरत karwa chauth 2023 mehndi design को....
1. इस करवा चौथ आप यह मेहंदी लगा सकते हैं। यह डिजाईन काफी सुंदर और खास है। साथ ही साधारण मेहंदी से यह डिजाइन काफी क्रिएटिव भी है। आप अपनी क्रिएटिविटी के साथ इस डिजाइन को और भी खूबसूरत बना सकते हैं। अगर आपका हाथ लंबा है तो यह डिजाइन आपके हाथों में बहुत सुंदर लगेगा।
2. यह डिजाइन भी बहुत खूबसूरत है। इस करवा चौथ 2023 को खास बनाने के लिए आप यह डिजाइन ट्राई कर सकते हैं। इस मेहंदी को और भी सुंदर बनाने के लिए आप कलरफुल मेहंदी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
3. अगर आप भरमा मेहंदी लगाना चाहते हैं तो यह स्टाइल आपके लिए परफेक्ट है। साथ ही लंबी डिजाईन की जगह इस तरह का पैटर्न आपके हाथों में बहुत अच्छा लगेगा। अगर आपका हाथ छोटा और गोल है तो यह डिजाईन आपको ज़रूर ट्राई करना चाहिए।
4. अगर आप इस करवा चौथ दुल्हन की तरह सजना चाहते हैं तो आप इस तरह की भरमा मेहंदी लगा सकते हैं। आप छोटे और सिंपल डिजाईन की मदद से इस पुरे लुक को बना सकते हैं। साथ ही आप अनुसार भी डिजाइन बना सकते हैं। इस मेहंदी को आप जितनी बारीकी से बनाएंगे यह उतनी ही अच्छी लगेगी।
5. यह मेहंदी भी काफी प्यारी और यूनिक है। अगर आप mehndi back hand design ढूढ़ रहे हैं तो यह डिजाईन आपके लिए परफेक्ट है। लंबे हाथों में यह डिजाईन और भी खुबसूरत लगेगी। ध्यान रहे कि हाथों के पीछे मेहंदी लगाने से पहले आप नाख़ून में नेल पेंट लगा लें जिससे मेहंदी नाख़ून में न लगे।
