शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वीमेन कॉर्नर
  3. ब्यूटी केयर टिप्स
  4. aloe vera gel benefits and drawbacks
Written By

Aloe Vera Gel : एलोवेरा जेल के फायदे और नुकसान, पढ़ें सिर्फ एक क्लिक पर

Aloe Vera Gel : एलोवेरा जेल के फायदे और नुकसान, पढ़ें सिर्फ एक क्लिक पर - aloe vera gel benefits and drawbacks
एलोवेरा जेल पोषक तत्‍वों का बहुत अच्‍छा स्‍त्रोत है। इसमें मुख्‍य रूप से विटामिन, सी, बी12, ई, फॉलिक एसिड मौजूद होते हैं। इसका प्रयोग दर्द दूर करने से लेकर रंगत निखारने तक में किया जा रहा है। एलोवेरा की ताजी पत्तियों से रस निकालकर इसका सीधे इस्‍तेमाल किया जा सकता है। साथ ही इसका पौधा बढ़ाने में बहुत अधिक मेहनत भी नहीं लगती है। तो आइए जानते हैं एलोवेरा जेल के फायदे और नुकसान के बारे में - 
 
1. झुर्रियों को कम करें - जी हां, एलोवेरा में मौजूद गुण त्‍वचा के लिए बेहद लाभकारी है। इसे चेहरे पर लगाने से झुर्रियां कम होती हैं। रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल लगाकर सोएं जिससे चेहरा हाइड्रेट रहता है। और चेहरे को मॉइश्‍चराइज करने में मदद करता है। चेहरे पर जमी मत कोशिकाओं को कम करने में मदद करता है। 
 
2.कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करें- आज के वक्‍त में कोलेस्ट्रॉल की समस्‍या आम बात हो गई है। इसे कम कर गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। एलोवेरा में मौजूद बीटा सीटोस्‍टरोल नामक एक तत्‍व होता है। जिससे शरीर का कोलेस्‍ट्रोल कम होता है। हालांकि एलोवेरा का सेवन कब और कैसे करना है डॉ की सलाह जरूर लें। 
 
3.वजन कम करें - वजन बढ़ना और घटाना आम बात हो गई है। लेकिन एलोवेरा जूस का सेवन कर आप अपना वजन आसानी से कम कर सकते हैं। इसमें मौजूद तत्‍व वजन घटाने में काफी हद तक मदद करते हैं। 
 
4. आंखों के दर्द में राहत - अगर आपकी आंखें सूज रही है या दर्द कर रही है तो एलोवेरा जेल लगाएं। जी हां, गूदे को निकालकर एक कटोरी में अच्‍छे से मिक्‍स कर लें। इसके बाद उसमें थोड़ी सी हल्दी मिक्‍स कर आंखों के आसपास इस तरह लगाएं कि वह आंखों में नहीं जाएं। और 30 मिनट आंखों पर पट्टी बांधकर सो जाएं।
 
5. चेहरे का बढ़ेगा ग्‍लो - एलोवेरा में मौजूद एंटी एजिंग गुण आपकी त्‍वचा में कसावट पैदा करता है। इसके प्रयोग से चेहरे पर झाइयों को कम करने के साथ ही फाइन लाइन्‍स को भी कम करता है। और चेहरे पर मौजूद काले धब्‍बों को भी दूर करने में मदद करता है। 
 
एलोवेरा के नुकसान भी है। अत्‍यधिक सेवन करने पर पेट की गंभीर समस्‍या हो सकती है। 
 
1. पेट में जलन - इसमें मुख्‍य रूप से मौजूद लेटेक्‍स फायदेमंद भी और नुकसानदायक भी। सेवन करने पर नुकसान होता है। वहीं स्किन के लिए फायदेमंद है। कुछ लोगों को लेटेक्‍स से एलर्जी हो जाती है। जिस वजह से पेट में तेजी से दर्द होना, ऐंठन या मरोड़े आना जैसी समस्‍या हो सकती है। 
 
2.स्किन एलर्जी - कई बार एलोवेरा के जेल लगाने मात्र से भी स्किन एलर्जी हो जाती है। हाथ पर लाल रैशेज होने लगते हैं, बहुत अधिक खुजली होना, बारीक-बारीक दाने होना। 
 
3.ब्‍लड प्रेशर कम होना - अगर आप हाई बीपी के मरीज है तो इसका सेवन कर सकते हैं लेकिन आपका बीपी लो होता है तो इसका सेवन जरा भी नहीं करें। 
 
4.डिहाइड्रेशन की समस्‍या - जी हां, इसका सेवन करने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। लैक्सेटिव का प्रयोग पेट साफ नहीं होने पर किया जाता है। लेकिन दिनभर में 30 एमएल से अधिक मात्रा में जूस पीते हैं तो शरीर में पानी की कमी हो सकती है। 
   
5.ह्दय गति पर असर - एलोवेरा जेल का सेवन डॉक्‍टर की सलाह से ही करना चाहिए। इसके सेवन से शरीर में पोटेशियम की कमी हो सकती है। जिस वजह से ह्दय गति, कमजोरी थकान, जैसी समस्‍या हो सकती है। वहीं 40 से बड़ी उम्र के लोगों को डॉक्‍टर की सलाह लिए बिना इसका सेवन नहीं करना चाहिए। 
 
6.लिवर पर असर - लिवर खराब होने पर एसिडिटी की समस्‍या बढ़ जाती है। जिससे शरीर की अंदरूनी प्रक्रिया पर भी असर पड़ने लगता है। इसलिए एलोवेरा जूस का सेवन डॉक्‍टर की सलाह लिए बिना नहीं करना चाहिए। 
ये भी पढ़ें
मात्र 2 रुपए से लेकर 10 रुपए तक में संभव है कैल्शियम की कमी का इलाज...