1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वामा
  3. ब्यूटी केयर टिप्स
  4. 5 benefits of bathing at night

गर्मियों में रात को भी नहाएं, ठंडक भी मिलेगी और होंगे ये 5 बेहतरीन फायदे

Benefits of Bathing at Night
कई लोगों को नहाना बहुत पसंद होता है, ऐसे लोग दिन में 2-3 बार भी नहा लेते हैं। ये लोग नहाने के लिए अगली सुबह या गंदे होने तक नहीं रूकते। यदि आप अभी तक दिन में एक ही बार नहाते हैं, तो अब गर्मियों के मौसम में रात को भी नहाना शुरू कर दीजिए क्योंकि इससे आपको कई फायदे होंगे। 

आइए, जानते हैं उन्हीं फायदों के बारे में -
 
1. दिनभर व्यस्त रहने के बाद आपके शरीर पर गदंगी जमा हो जाती है, जो रात को नहाने से निकल जाएगी। साफ-सुथरा होकर सोना आपके सौंदर्य के लिए अच्छा होता हैं। यदि आप ठंडे पानी से नहाए तो त्वचा में निखार आता है और मुंहासे भी दूर होते हैं।
 
2. कई बार अधिक थकान व तनाव होने पर नींद न आने की समस्या हो जाती है। रात तो सोने से पहले नहाने से आपकी थकान मिट जाती हैऔर आपको अच्छी नींद आती है।
 
3. रात को नहाने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं।
 
4. ठंडे पानी से नहाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से होता है जिससे दिल को फायदा मिलता है।
 
5. जिन लोगों को बुखार या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हों, तो उन्हें गर्म पानी से नहाना चाहिए। इससे शरीर में से पसीना निकलता है और शरीर जल्दी सामान्य तापमान पर आ जाता है।