1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वामा
  3. ब्यूटी केयर टिप्स
  4. 5 Beauty Benefits of Garlic

लहसुन से पाएं निखरी त्वचा, जानिए 5 आसान तरीके

सेहत
लहसुन के सेवन से जितने सेहत लाभ होते हैं, उतना ही फायदेमंद ये सुंदरता निखारने के लिए भी है। आइए, जानते हैं किन 5 तरीकों से इसका इस्तेमाल किया जा सकता हैं -
 
1. लहसुन के रस को मुंहासों पर लगाएं और 5 मिनट तक छोड़ दे। इसके बाद अपने चेहरे को धो लिजीए। ऐसा नियमित करने से चेहरे के दाग-धब्बे हटाने लगते है।
 
2. लहसुन की एक कली को पीसकर, आधे टमाटर के साथ मिलाइए और इसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 10 मिनट तक लगाकर रखे फिर चेहरा धो ले। इससे आपके स्किन के रोम छिद्र खुलते हैं और त्वचा साफ होती है।
 
3. लहसुन के रस और जैतून के तेल को मिलाकर हल्का गर्म करें। अब इस तेल को स्ट्रेच मार्क पर लगाएं। ऐसा नियमित करने से कुछ दिनों में आप देखेंगे कि आपके स्ट्रेच मार्क कम होते जाएंगे।
 
4. जिन लोगों की त्वचा पर लाल-लाल धब्बे हैं, यदि वे भी लहसुन का पेस्ट अपने निशानों पर लगाएंगे तो उन्हें इन धब्बों से छुटकारा मिल सकता है।
 
5. यदि आपके चेहरे व गर्दन पर झुर्रियां आ रही हैं, तो आप लहसुन को शहद और नींबू के साथ मिलाकर सेवन करें। ऐसा करने से झुर्रियां जल्दी नहीं आती हैं।
अगला लेख
चैत्र नवरात्रि में जपें नवदुर्गा के 108 पावन नाम, मां दुर्गा देंगी समृद्धि और सफलता का आशीर्वाद