शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. आयुर्वेद
  4. Garmi Ke Upaay
Written By WD Feature Desk

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखते हैं ये आयुर्वेदिक पेय

लू और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए जरूर आजमाएं ये अचूक उपाय

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखते हैं ये आयुर्वेदिक पेय - Garmi Ke Upaay
गर्मी के मौसम में त्वचा पर चकत्ते पड़ने, त्वचा में रूखापन आने और  डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। गर्मी के दिनों में एसिडिटी, जी मिचलाना, अपच जैसी समस्याएं भी हो जाती हैं। ऐसे में कुछ आसान उपायों से शरीर को ठंडा रख गर्मी में लू से होने वाली समस्याओं से राहत पाई जा सकती हैं। इस लेख में गर्मी के मौसम में शरीर के तापमान को बढ़ने से रोकने और ठंडा बनाये रखने के कुछ आयुर्वेदिक हेल्थ टिप्स बताएं जा रहे हैं। इन उपायों को अपनाकर गर्मियों में होने वाली बीमारी से राहत पाई जा सकती है।
 
 
गर्मी से राहत पाने के लिए करें ये आयुर्वेदिक उपाय
 
आंवला

Amla n health
आंवले में लाभकारी आयुवैदिक गुण पाए जाते हैं। आंवला वात और पित्त दोष दोनों को संतुलित रखता है। इससे शरीर को ठंडक मिलती है। साथ ही आंवला के सेवन से कफ की समस्या भी दूर होता है। गर्मियों में कच्चे आंवले का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। आंवला लू या गर्म हवा से शरीर को होने वाले नुकसान से बचाता है। गर्मियों में आंवला जूस, कच्चा आंवला, आंवले का अचार, आंवला पाउडर या मुरब्बे का सेवन करना  चाहिए।
 
 
सेब का सिरका

apple cider vinegar
गर्मियों में अक्सर शरीर मे मिनरल और इलेक्ट्रोलाइट की कमी हो जाती है। गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ने से शरीर में पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी मिनरल की मात्रा काफी कम हो सकती है। इससे बचाव और मिनरल की कमी को पूरा करने के लिए सेब के सिरके का सेवन करें। सेब का सिरका सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गर्मी के दिनों में रोज़ दिन में दो बार एक गिलास पानी में दो चम्मच सेब के सिरके को मिलाकर सेवन करने दे बहुत लाभ होता है।
 
 
बेल का शरबत

आयुर्वेद के अनुसार गर्मियों में बेल के शरबत का सेवन सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। बेल में विटामिन सी और फाइबर प्रचुर मात्रा होता है। साथ ही बेल के शरबत के सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है। बेल का शरबत न सिर्फ लू और सूखेपन से बचाता है बल्कि पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रखता है। गर्मियों में होने वाली शारीरिक समस्याओं से राहत पाने के लिए रोजाना खाना खाने से पहले बेल के जूस का सेवन करना चाहिए।
 
ये भी पढ़ें
गुझिया के लिए खरीदने जा रहे हैं मावा तो ऐसे करें मिलावट की पहचान