1. खबर-संसार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. समाचार
  4. jaguar land rover evoque convertible

जेएलआर लैंड रेंज रोवर ने पेश की एवोके कन्वर्टिबल, कीमत 69.53 लाख रुपए

JLR Land Rage Rover
नई दिल्ली। टाटा मोटर्स की कंपनी जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने यहां रेंज रोवर एवोके कन्वर्टिबल पेश की।  इसकी शोरूम कीमत 69.53 लाख रुपए है। कंपनी ने बयान में कहा कि इस नई लक्जरी एसयूवी में कॉम्पैक्ट9- स्पीड आटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ दो लीटर का इंजीनियम पेट्रोल इंजन लगा है।

जेएलआर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने कहा कि हम भारत की पहली लक्जरी एसयूवी कन्वर्टिबल को पेश कर काफी रोमांचित महसूस कर रहे हैं। यह हमारे लैंड रोवर परिवार में एक और विस्तार है। कंपनी ने बयान में कहा कि नए मॉडल में आल टेरेन प्रोग्रेस कंट्रोल (एटीपीसी) प्रणाली लगी है जिससे ड्राइवर चुनौतीपूर्ण  परिस्थितियों में स्थिर गति को कायम रख सकता है। इसके अलावा इसमें सराउंड कैमरा प्रणाली भी है। इससे वाहन से 360 डिग्री का दृश्य देखा जा सकता है।
अगला लेख
तड़पती रही प्रसूता, पेट में ही बच्चे की मौत...