Astrology Zodiac Cancer Per.htm

Sun, 5 Jul 2026

Notifications

कर्क कर्क
व्यक्तित्व

चंद्रमा से संबंधित होने के कारण कर्क राशि वालों की मनःस्थितियां क्षण-क्षण में परिवर्तित होती रहती है। कर्क राशि का संबंध जल तत्व से है। चंद्रमा इस राशि का स्वामी है। चंद्रमा को मन का स्वामी भी माना गया है। कर्क राशि वाला व्यक्ति दूसरे की मनोभावनाओं को बिना बताए भी जान सकता है। अधिकांश बड़े व्यवसायी कर्क राशि वाले ही हैं। कर्क राशि के लोग दृढ़ होते हैं और दुर्बल भी। मनःस्थिति परिवर्तनशील होती है। कर्क राशि वाले व्यक्ति अपनी शर्तों पर ही सज्जनता एवं विनम्रता का प्रदर्शन करना चाहते हैं। कर्क राशिवाले कल्पना प्रधान तथा भावुक होते हैं तथा दूसरों के जीवन से संबद्ध होना चाहते हैं। साथ ही अनजान व्यक्ति भी भावनाओं तथा उसके जीवन की घटनाओं की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। इन्हें अपने जन्म स्थान से मोह होता है, पर चंद्रमा स्थान परिवर्तन के लिए विवश करता रहता है। इन्हें मान-सम्मान, आदर की विशेष इच्छा रहती है। इस राशि वालों को मूर्ख बनाना सरल नहीं होता, पर वे स्वयं ही अपने आपको मूर्ख बनाए रख सकते हैं। कर्क राशि के लोग व्यक्ति, वस्तु तथा परिस्थितियों से जकड़ जाया करते हैं। वे जितनी ही लंबी यात्राएं क्यों न करें, उनका मन सदैव अपनी पृष्ठभूमि को लौटने के लिए उत्सुक बना रहता है तथा पुराने चित्रों, ग्रंथों तथा विस्मृत प्राय-विज्ञानों में उनकी विशेष रुचि होती है। कर्क राशि के लोग किसी योजना के पूर्ण होने तक उसे त्यागते नहीं हैं। उन्हें सुरक्षा तथा पूर्णता की भूख होती है, परन्तु वे जो चाहते हैं, उसे पाते नहीं हैं। दूसरों के विचारों को पढ़ लेना उनके लिए आसान होता है। उनके कर्तव्य तथा अन्तर्भावनाओं में द्वंद्व चला करता है। उन्हें अपने कुटुम्ब के प्रति यथार्थ कृतज्ञता को ही स्वीकार करना है। आवश्यकताओं की पूर्ति का अभाव उन्हें दिन-रात चिंतित बनाए रखता है। कर्क राशि वाले एक अच्छे तथा विश्वसनीय साथी होते हैं। इन्हें शीघ्र रोना आ जाता है तथा स्त्रियों पर आश्रित रहने वाले भी देखे जाते हैं। कर्क राशि वालों को जुआ नहीं खेलना चाहिए, क्योंकि जुए में उन्हें प्रायः हारना पड़ता है और उस हार का उन्हें बहुत बड़ा कष्ट होता है। कर्क राशि वाले व्यक्ति सदैव सज्जन तथा अच्छा बनने का प्रयत्न करते हैं। वे सब प्रकार के झगड़ों को अदालत से बाहर ही तय कर लेना अच्छा समझते हैं।