suvichar

Astrology Zodiac Cancer Fin.htm

Tue, 3 Nov 2026

Notifications

कर्क कर्क
आर्थिक पक्ष

कर्क राशि के लोगों को पति अथवा पत्नी की जायदाद मिलने की संभावना रहती है, परन्तु उसमें सफलता मुकदमेबाजी के बाद ही प्राप्त होती है। इन्हें यात्राएं बहुत करनी पड़ती हैं तथा किसी एक बड़ी यात्रा के बाद इन्हें अपने व्यवसाय तथा धन की हानि उठानी पड़ती है। इन्हें 14, 26 तथा 30 वर्ष की आयु में हानि होने की संभावना रहती है। कर्क राशि के जातक अन्तर्मुखी प्रकृति के होते हैं और अपने संपूर्ण विचारों तथा धन को किसीपर प्रकट नहीं करते। कर्क राशि का मुख्य लक्षण असुरक्षा की भावना तथा धन को बचाए रखने की इच्छा की है। धन को ये कठिन समय के लिए बचाते हैं। अत्यन्त सामान्य स्तर के कर्क राशि वालों को भूखों मरने का भय भी सताया करता है। पैसों का लेन-देन इनके लिए हानिकारक होता है।

Annual Numerology 2027 : मूलांक 5 वालों को मिलेंगे नए अवसर, किन मामलों में बरतनी होगी सावधानी, जानें अंक भविष्यफल