suvichar

Astrology Zodiac Cancer Bus.htm

Tue, 3 Nov 2026

Notifications

कर्क कर्क
व्यवसाय

कर्क राशि वाले जातक किसी भी वस्तु के व्यापार द्वारा अपनी आजीविका का भली-भांति उपार्जन कर सकते हैं। इन्हें उद्योग एवं व्यवसाय में विशेष सफलता मिलती है। ये मानसिक श्रम में अधिक विश्वास रखते हैं और कलात्मक कार्यों में विशेष रुचि रहती है। उष्ण-शीतल पेय पदार्थ, सुगंधित पदार्थ, कलात्मक व सजावटी वस्तुएं, जल व्यवसाय, फोटोग्राफी, चित्रकारी, अगरबत्ती, जौहरी, रत्न-व्यवसाय, दार्शनिक, कथाकार, उपन्यासकार, कैमिस्ट, पंडित, यातायात, टूरिज्म, फुटकर वस्तुओं के विक्रेता, ज्योतिषी, गणितज्ञ, वस्त्र व्यवसाय, स्टेशनरी का व्यवसाय आदि कार्यों को कर लाभ कमाकर वह सुख-ऐश्वर्य का जीवन बिताते हैं। कर्क राशि के लोग उत्तरदायित्वों का सम्मान करते हैं और उनका पालन करते हैं, पर अपने धन एवं भविष्य की असुरक्षा संबंधी कल्पनाएं उन्हें चिंतित बनाए रखती हैं। यदि किसी प्रकार उन्हें यह भी आश्वासन मिल जाए कि उनके धन तथा जीवन के प्रति कोई खतरा उपस्थित नहीं होता है तो वे बड़े-बड़े काम कर दिखा सकते हैं। व्यवसाय के क्षेत्र में वह आशातीत सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

दीपावली पर मिठाइयों के बीच क्यों खास है चकली? जानें बनाने की आसान विधि

Annual Numerology 2027 : मूलांक 5 वालों को मिलेंगे नए अवसर, किन मामलों में बरतनी होगी सावधानी, जानें अंक भविष्यफल