सम्बंधित जानकारी
- सूर्य का मीन राशि में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा सतर्क
- 18 साल बाद राहु के साथ सूर्य की युति, इन राशियों के लिए शुरू होगा कठिन समय
- Aaj Ka Rashifal: 14 मार्च का दैनिक राशिफल, जानें किस राशि के आज चमकेंगे सितारे
- Aaj Ka Rashifal: आज किन राशियों मिलेगा भाग्य का साथ, जानें कैसा रहेगा 13 मार्च 2024 का दिन
- Aaj Ka Rashifal: 12 मार्च 2024, मंगलवार, जानिए किसके लिए शुभ रहेगा आज का दिन
Surya grahan:सूर्य के मीन राशि में जाने से 3 राशियों को मिलेगा शुभ समाचार
Sun transit in Pisces 2024: 14 मार्च 2024 को 12:23 पर सूर्यदेव का गोचर मीन राशि में होगा। सूर्य के बृहस्पति की मीन राशि में प्रवेश से खरमास यानी मलमास प्रारंभ हो जाता है। सूर्य के मीन राशि में परिवर्तन करने से 3 राशियों को लाभ होगा और कोई शुभ समाचार मिलेगा। आओ जानते हैं कि कहीं आपकी राशि तो नहीं है इसमें शामिल।
1. वृषभ राशि : आपकी कुंडली के चतुर्थ भाव के स्वामी सूर्य का आपके ग्यारहवें भाव में गोचर शुभ है। आपको अचानक से धन लाभ होगा या पैतृक संपत्ति संबंधी कोई शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी या करियर में भाग्य का साथ मिलेगा। आपको अपने परिवार और शुभचिंतकों से समर्थन भी प्राप्त होगा। अगर आप व्यावसायिक क्षेत्र से संबंध रखते हैं तो इस गोचर के दौरान आपको मुनाफा मिलने वाला है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत बनेगा।
2. मिथुन राशि : आपकी कुंडली के तीसरे भाव के स्वामी सूर्य का गोचर दशम भाव होगा। कार्यक्षेत्र में आपको मनचाहा लाभ मिलेगा। नौकरी में कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। संभावना है कि पदोन्नति हो। लंबी यात्रा पर जाने का योग बनेगा। व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो अच्छा मुनाफा कमाने के लिहाज से यह गोचर अनुकूल रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ यात्रा से सुख मिलेगा।
3. धनु राशि : आपकी कुंडली के नवम भाव के स्वामी सूर्य का चतुर्थ भाव में गोचर होगा। नौकरी या व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा। अन्य स्रोत से धन कमाने के मौके प्राप्त हो सकते हैं। पिता और परिवार का समर्थन मिलेगा। आप अच्छा पैसा बचाने में भी कामयाब रहेंगे। कोई शुभ समाचार मिलेगा।
