Meen Sankranti 2024 :18 साल बाद राहु के साथ सूर्य की युति, इन राशियों के लिए शुरू होगा कठिन समय
Meen Sankranti 2024 : मीन राशि में सूर्य ग्रहण योग, 4 राशियों को रहना होगा बचकर
Surya ka meen rashi me gochar fal
1. सिंह राशि : आपके लिए यह ग्रहण योग शुभ नहीं माना जा रहा है। इससे आपकी सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। नौकरी में भी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। व्यापारी हैं तो सतर्कता से लेन देन करें। जीवनसाथी से संबंध बिगड़ सकते हैं। आर्थिक नुकसान की संभावना है। जो भी निर्णय लें सोच समझकर ही लें। नया काम शुरु करने से बचें।
2. तुला राशि : आपके लिए यह ग्रहण योग करियर और नौकरी को प्रभावित करेग। आलस बढ़ जाएगा। पैतृक संपत्ति को लेकर धन को लेकर कुछ नुकसान हो सकता है जिसके चलते तनाव रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले से बचकर रहें। किसी से विवाद न करें।
3. वृश्चिक राशि : आपके लिए यह ग्रहण योग आर्थिक नुकसान या परिवर्तन ला सकता है। अचानक से धन हानि होने की संभावना है। किसी रोग के कारण आपको तनाव हो सकता है। पारिवार को लेकर भी आप चिंतत रहेंगे। इसलिए वृश्चिक राशि वाले लोग सतर्क रहें।
3. कुंभ राशि : राहु और सूर्य की युति के चलते कुंभ राशि के लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। इस अशुभ ग्रहण योग से जीवन में अनावश्यक वाद-विवादों का सामना करना पड़ सकता है। कोई पुराना रोग उभर सकता है। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें। गृह कलेश से भी बचकर रहें। लेन देन करते वक्त भी सतर्क रहें।

