1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Mangal shukra yuti Dhan Shakti yoga benefits

Mangal shukra Yuti: मंगल और शुक्र मिलकर बना रहे धन शक्‍ति योग, 3 राशियां हो जाएंगी मालामाल

धन शक्ति योग के चलते 3 राशियों को छप्पर फाड़कर मिलेगा पैसा

Mangal shukra yuti
Mangal shukra yuti Dhan Yoga 2024 : 07 मार्च, 2024 को सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर शुक्र ग्रह ने शनि की राशि कुंभ में प्रवेश किया है और अब इसके बाद 15 मार्च 2024 की शाम 05 बजकर 42 मिनट पर मंगल ग्रह का कुंभ राशि में गोचर होगा। मंगल के साथ शुक्र की कुंभ राशि में युति से धन शक्‍ति योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में 3 राशियों को अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे।
 
मेष राशि : आपके लिए यह योग ग्यारहवें भाव में बन रहा है जो कि धन समृद्धि का ही भाव है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होकर और अचानक से धनलाभ की संभावना है। नौकरीपेशा हैं तो वेतनवृद्धि के प्रबल योग हैं और व्यापारी हैं तो मुनाफा दोगुना हो जाएगा। रिश्तों में और जीवनसाथी के साथ यह समय खुशियों भरा रहेगा। 
मिथुन राशि : आपकी राशि के नौवें भाव में यानी भाग्य और धर्म के भाव में यह योग बन रहा है। नौकरी और व्यापार में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पैसों की तंगी दूर होगी। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्‍नति के प्रबल योग हैं। व्यापारी हैं तो कोई बड़ी डील हो सकती है। कार्य के सिलसिले में लंबी यात्रा के योग भी है। परिवार में समय सुखद रहेगा।
 
कुंभ राशि : आपकी कुंडली में यह लोग लग्न यानी प्रथम भाव में बन रहा है। आपके कार्यक्षेत्र में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में नए अवसर और जिम्मेदारी प्राप्त होगी। व्यापार में वृद्धि होगी। आपका आत्मविश्‍वास भी बढ़ जाएगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। धन की बचत के साथ ही आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे। लंबी यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
24 मार्च को भद्रा के उपरांत होगा होलिका दहन, जानें सही समय और भविष्य-संकेत