• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. What color clothes to wear according to zodiac sign
Written By WD Feature Desk

किस राशि को पहनना चाहिए किस रंग के कपड़े

सफलता के लिए राशि के अनुसार ड्रेस पहनें

Astrology: किस राशि को पहनना चाहिए किस रंग के कपड़े - What color clothes to wear according to zodiac sign
Dress according to zodiac sign: यदि आप जीवन में सफलता चाहते हैं तो हर वार और राशि के अनुसार ही ड्रेस का चयन करें। इसे शुभता की संभावना बढ़ जाएगी और आपको अच्छा महसूस होगा। इसे आपकी सफलता का ग्राफ भी धीरे धीरे बढ़ने लगेगा। 7 वार की सात ड्रेस और और एक ड्रेस आपकी राशि के रंग की। तो आओ जानते हैं कि आपकी राशि का कौन सा रंग है।
1. मेष राशि : आपकी राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। कुंडली में यदि मंगल नीच का है तो लाल रंग न पहनें बल्कि पीला, सफेद, नारंगी और गुलाबी रंग पहन सकते हैं। लाल रंग के कपड़े पहने से पहले ज्योतिष से संपर्क करें।
 
2. वृषभ राशि : आपकी राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। आपके लिए सफेद, चमकीला और क्रीम रंग है। इसके अलावा आप गुलाबी, हल्का नीला और नारंगी रंग के कपड़े भी पहन सकते हैं।
 
3. मिथुन राशि : आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह है। आप हरे रंग के कपड़े पहन सकते हैं। इसके अलावा आप चाहे तो हल्का पीला और सफेद रंग के ड्रेस भी पहन सकते हैं।
4. कर्क राशि : आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा है। आपके लिए सफेद और पीला रंग बेहतर होगा। नारंगी और हल्के शेड वाले कपड़े भी पहन सकते हैं। 
 
5. सिंह राशि : आपकी राशि के स्वामी सूर्य हैं। आप नारंगी, लाल और पीले वस्त्र पहन सकते हैं। इसके अलावा सफेद रंग का उपयोग भी कर सकते हैं।
 
6. कन्या राशि : आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह है। आप हरे रंग के कपड़े पहन सकते हैं। इसके अलावा आप चाहे तो हल्का पीला, गुलाबी और पीले रंग का उपयोग भी कर सकते हैं।
 
7. तुला राशि : आपकी राशि के स्वामी शुक्र हैं। आपको सफेद, गुलाबी और पीला रंग पहनना चाहिए। इसके अलावा आप चाहे तो हल्का नीला रंग भी पहन सकते हैं।
 
8. वृश्‍चिक राशि : आपकी राशि का स्वामी मंगल है। कुंडली में यदि मंगल नीच का है तो लाल रंग न पहनें बल्कि पीला, सफेद, नारंगी और गुलाबी रंग पहन सकते हैं।
9. धनु राशि : आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति ग्रह है। आप पीला, हल्दी कलर, नारंगी और सफेद रंग के वस्त्र पहन सकते हैं।
 
10. मकर राशि : आपकी राशि के स्वामी शनि है। आपका नीला, काला और गहरे रंग का उपयोग कर सकते हैं।
 
11. कुंभ राशि : कुंभ राशि का स्वामी शनि है और शनि का प्रिय रंग नीला और गहरा रंग है। आप चाहे तो काले रंग का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। 
 
12. मीन राशि : आपकी राशि के स्वामी ग्रह गुरु है और इनका प्रिय रंग पीला है। आपको पीले रंग के परिधान ज्यादा से ज्यादा पहनना चाहिए। इसके अलावा नारंगी और सफेद रंग का उपयोग भी कर सकते हैं।