सम्बंधित जानकारी
- कुंभ संक्रांति के 5 उपाय, शनि दोष होगा दूर
- विजयादशमी 2023: दशहरा पर शमी के वृक्ष की पूजा करेंगे तो होंगे 5 फायदे
- Dharm : क्या शनिदेव की हैं 8 पत्नियां, क्यों दिया था उनकी एक पत्नी ने श्राप, तभी झुकी रहती है उनकी नजर
- शनि कुंभ राशि में होगा वक्री, जानिए कितना खतरनाक होगा देश दुनिया पर इसका असर
- Shani ki vakri chal 2023 : 17 जून से शनिदेव चलेंगे वक्री चाल, 3 राशियों के हाल हो जाएंगे बेहाल
Saturn Rise 2024| शनि के उदय होने से 10 माह तक इन राशियों को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा
18 मार्च 2024 शनि ग्रह के उदय होने से 3 राशियों का बदल जाएगा भाग्य
shani uday 2024 date: जिस तरह सूर्य और चंद्र अस्त होकर पुन: उदय होते हैं उसी तरह सभी ग्रह भी अस्त होकर पुन: दिखाई देने लगते हैं। शनिदेव कुंभ राशि में 11 फरवरी 2024 से अस्त अवस्था में चल रहे हैं जो अब 18 मार्च 2024 की प्रातः 7:49 बजे उदय होंगे। शनिदेव के उदय होने से करीब 10 माह तक इन राशियों को बड़ा फायदा मिलने वाला है।
मेष राशि : आपकी कुंडली के शनि दसवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी और ग्यारहवें भाव में उदित होने वाले हैं। इसे जहां आपको धन संबंधी लाभ होगा वहीं आपके सभी विरोधी परास्त होंगे। नौकरी में पदोन्नति करीब करीब तय है। लंबी यात्रा से खुशी मिलेगी। व्यापारी हैं तो कोई बड़ा सौदा हाथ लग सकता है या तगड़ा मुनाफा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनेंगे।
सिंह राशि : आपकी कुंडली में छठे और सातवें भाव के स्वामी शनिदेव का उदय सातवें भाव में हो रहा है। जीवनसाथी के साथ संबंध और भी मजबूत हो जाएंगे। साझेदारी के व्यापार में तगड़ा लाभ हो सकता है। खुद का व्यापार है तो उन्नति होगी। नौकरीपेशा हैं तो वेतनवृद्धि होना तय माना जा सकता है।
तुला राशि : आपकी कुंडल के चौथे और पांचवें भाव के स्वामी शनिदेव का पंचम भाव में उदय हो रहा है। संतान सुख में आ रही रुकावटें दूर होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी से रिश्ते मजबूत होंगे। नौकरी में सकारात्मक बदलाव हो सकता है। व्यापारी हैं तो धन कामाने के नए अवसार प्राप्त होंगे। आपकी आमदनी में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है।
