बुधवार, 23 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आज का मुहूर्त
  4. Today Shubh Muhurat

21 जुलाई 2019 के शुभ मुहूर्त

21 July 2019 Panchang
आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। 'वेबदुनिया' प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें।
 
ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर 'वेबदुनिया' आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
 
प्रस्तुत हैं आज के मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत 2076, हिजरी सन 1440-41, अयन- दक्षिणायन, मास- श्रावण, पक्ष- कृष्ण, मु. मास- ज़िल्काद, 
 
संवत्सर नाम- परिधावी 
 
ऋतु- वर्षा। 
 
तिथि- चतुर्थी  
 
दिवस नक्षत्र- शतभिषा (प्रातः 7:24 पश्चात) पूर्वाभाद्रपद।
 
दिशाशूल- पश्चिम, नैऋत्य।
 
शुभ समय- प्रातः 7:30 से दोपहर 12:00 तक, दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक।
 
उपाय- प्रातःकाल स्नान करके पीतल, तांबे या कांसे की (स्टील की नहीं) थाली या प्लेट में कुमकुम से 'ह्रीं' लिखें एवं एक तांबे के लोटे में जल भरकर, पूर्व में मुख करके आसन बिछाकर बैठें, फिर हाथ जोड़कर आंखें बंद करके सूर्यदेव का ध्यान करें। अब 11 बार गायत्री मंत्र या ॐ ह्रीं सूर्याय नमः इस मंत्र का जप करें। फिर सूर्यदेव के चरणों का ध्यान करते हुए, जल थाली में छोड़े। इससे आपका दुर्भाग्य मिटेगा, एवं वर्चस्व बढेगा।

 
ये भी पढ़ें
21 जुलाई 2019 : आपका जन्मदिन