04 November Birthday: आपको 4 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!
04 November Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 4 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :
आपका जन्मदिन: 4 नवंबर
दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57
शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर : मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरी-पेशा वाले प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी हैं।
व्यापार : नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी।
परिवार : परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
शकुंतला देवी (Shakuntala Devi): जिन्हें व्यापक रूप से 'मानव कंप्यूटर' के नाम से जाना जाता है। एक भारतीय गणितज्ञ, लेखक और मानसिक कैलकुलेटर थीं।
तब्बू (Tabu): भारतीय सिनेमा की एक बेहद सफल और प्रशंसित अभिनेत्री। जिसने मुख्य रूप से हिंदी, तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम किया है।
मिलिंद सोमन (Milind Soman): भारतीय सुपरमॉडल, अभिनेता, फिल्म निर्माता और फिटनेस प्रमोटर।
जमनालाल बजाज (Jamnalal Bajaj): एक भारतीय उद्योगपति और स्वतंत्रता सेनानी, जिन्होंने बजाज समूह की स्थापना की।
पद्मावती बंदोपाध्याय (Padmavathy Bandopadhyay): भारतीय वायुसेना की प्रथम महिला एयर मार्शल।
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!

