31 October Birthday: आपको 31 अक्टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!
31 October Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 31 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :
आपका जन्मदिन: 31 अक्टूबर
दिनांक 31 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57
शुभ वर्ष : 2031, 2040 2060
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान।
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा।
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें।
मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।
नौकरी-पेशा वाले प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी हैं। शत्रुपक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी।
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
एडविन मैकमिलन (Edwin McMillan): अमेरिकी भौतिक विज्ञानी, जिन्हें ट्रांसयूरानिक तत्वों पर काम के लिए नोबेल पुरस्कार मिला।
सरदार वल्लभ भाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel): भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री और गृहमंत्री।
सर्वानंद सोनोवाल (Sarbananda Sonowal): केंद्र सरकार में मंत्री रहे और असम के पूर्व मुख्यमंत्री।
जन वैन मीगेरेन (Han van Meegeren): नीदरलैंड के प्रसिद्ध चित्रकार।
मिहिर सेन (Mihir Sen): भारत के मशहूर लंबी दूरी के तैराक।
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!

