1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आज का मुहूर्त
  4. 17 जनवरी 2025, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Aaj ka panchang | 17 जनवरी 2025, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Today Shubh Muhurat 17 January 2025
17 January 2025 Today Shubh Muhurat: आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। 'वेबदुनिया' प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर 'वेबदुनिया' आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।ALSO READ: निरंजनी अखाड़े के छावनी प्रवेश के दौरान रथ पर बैठीं हर्षा रिछारिया, क्यों मचा बवाल?
 
प्रस्तुत हैं आज के मुहूर्त | 17 January Muhurat : 
 
शुभ विक्रम संवत्-2081, शक संवत्-1946, ईस्वी सन्-2025
संवत्सर नाम-कालयुक्त
अयन-दक्षिणायण
मास-माघ
पक्ष-कृष्ण
ऋतु-शिशिर 
वार-शुक्रवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-चतुर्थी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-मघा
योग (सूर्योदयकालीन)-सौभाग्य
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मकर
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
दिशा शूल-वायव्य 
योगिनी वास-नैऋत्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-सिंह
व्रत/मुहूर्त-श्री गणेश संकष्टी तिल चतुर्थी व्रत (चंद्रोदय रात्रि 08:37 मि.)
यात्रा शकुन-शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
आज का उपाय-गणेश मंदिर में सफेद तिल से बने लड्डू चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
 
(निवेदन-उपर्युक्त विवरण पंचांग आधारित है पंचांग भेद होने पर तिथि/मुहूर्त/समय में परिवर्तन होना संभव है।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: [email protected]
 
लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें
अगला लेख
17 जनवरी 2025 : आपका जन्मदिन