1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Weekly Numerology Horoscope 21 September to 27 September 2026

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 21 सितंबर से 27 सितंबर 2026: जानें आपके मूलांक का सटीक राशिफल

Weekly Numerology Horoscope 21 September to 27 September 2026
Numerology Rashifal 2026: सितंबर का अंतिम सप्ताह केवल तारीखों का परिवर्तन नहीं, बल्कि मानसिक और पारिवारिक स्तर पर पीछे छूटे विषयों को देखने का समय है। 21 से 27 सितंबर का यह सप्ताह विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि 26 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा श्राद्ध है। पितृपक्ष उन पूर्वजों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करने का अवसर है, जिनके त्याग, संस्कार और जीवन-संघर्ष ने हमारे परिवार और वर्तमान जीवन को आकार दिया है। 26 सितंबर से पितृपक्ष का आरंभ हो रहा है और इसके साथ ही पूर्वजों के प्रति श्रद्धा, तर्पण और स्मरण का विशेष पक्ष प्रारंभ होगा। हमारे पूर्वज आज भले ही प्रत्यक्ष रूप से हमारे बीच न हों, लेकिन उनके संस्कार, जीवन-मूल्य और अनुभव हमारी सोच, व्यवहार और पारिवारिक परंपराओं में आज भी दिखाई देते हैं।

उनके द्वारा दिए गए संस्कार ही परिवार की वास्तविक विरासत हैं, जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक आगे बढ़ती है। अपनी पारिवारिक परंपरा के अनुसार तर्पण, श्राद्ध, अन्नदान अथवा सेवा के माध्यम से उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की जा सकती है। सच्ची श्रद्धांजलि केवल उन्हें स्मरण करने में नहीं, बल्कि उनके दिए संस्कारों को अपने जीवन में उतारने और अगली पीढ़ी तक पहुंचाने में है। यही पितृपक्ष की भावना को सार्थक बनाता है।
 

मूलांक 1 (जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28)

इस सप्ताह आपके लिए पहल करने से अधिक सही दिशा चुनना महत्वपूर्ण रहेगा। काम में अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा, लेकिन जल्दबाजी में लिया गया निर्णय बाद में अतिरिक्त मेहनत करा सकता है। आर्थिक मामलों में अनावश्यक जोखिम से बचें।परिवार से जुड़े किसी पुराने विषय पर बातचीत हो सकती है।रिश्तों में अधिकार जताने के बजाय संवाद बेहतर परिणाम देगा।
उपाय: निर्णय अकेले लेने की अपेक्षा किसी वरिष्ठ या अनुभवी से सलाह लेकर निर्णय लेना आपके लिए लाभकारी होगा।
 

मूलांक 2 (जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29)

भावनात्मक निर्णय इस सप्ताह आपके लिए मुख्य चुनौती बन सकते हैं। किसी पुराने संबंध या पारिवारिक विषय की स्मृति मन को प्रभावित कर सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी व्यक्ति की प्रतिक्रिया को व्यक्तिगत रूप से लेने के बजाय उसके पीछे की परिस्थिति समझें। धन के मामले में भावनात्मक खर्च से बचना उपयोगी रहेगा। परिवार में आपकी समझदारी किसी तनाव को कम कर सकती है।
उपाय: परिवार के दिवंगत बुजुर्गों का स्मरण करते हुए उनके नाम से अन्नदान करें।
 

मूलांक 3 (जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30)

यह सप्ताह आपकी वाणी, ज्ञान और अभिव्यक्ति को प्रभावशाली बनाएगा। रुका हुआ काम बातचीत या सही संपर्क के माध्यम से आगे बढ़ सकता है। बहुत सारे काम एक साथ शुरू करने के अपेक्षा कार्य की प्राथमिकता तय करें। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना से अधिक महत्वपूर्ण रहेगा-मिले हुए अवसर को सही तरीके से उपयोग करना।
उपाय: परिवार में बुजुर्गों की सीख और अनुभव को महत्व दें।
 

मूलांक 4 (जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31)

यह सप्ताह आपके लिए व्यवस्था, अनुशासन और लंबे समय से अटके कामों को गति देने के लिए उपयोगी रहेगा। नौकरी या व्यवसाय में ऐसी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसमें आपकी व्यावहारिक सोच काम आए। छोटी-छोटी बाधाओं को देखकर मुख्य लक्ष्य न बदलें। आर्थिक मामलों में योजना बनाना लाभकारी रहेगा।
उपाय: शनिवार को पितरों के नाम से जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं।
 

मूलांक 5 (जन्म दिनांक 5, 14, 23)

आपके लिए सप्ताह गतिशील रहेगा। संपर्क बढ़ेंगे, बातचीत के माध्यम से अवसर मिलेंगे और किसी पुराने संपर्क से उपयोगी जानकारी प्राप्त हो सकती है, लेकिन एक साथ कई विकल्प मिलने से निर्णय में अस्थिरता आ सकती है। जल्द निर्णय लेने की आदत आर्थिक मामलों में नुकसान करा सकती है। रिश्तों में अस्पष्टता को लंबा खींचने के बजाय साफ बातचीत करें।
उपाय: हर अवसर आपके लिए हो यह जरुरी नहीं है, अतः अवसर को पहचानकर कार्य करें।
 

मूलांक 6 (जन्म दिनांक 6, 15, 24)

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपकी प्रस्तुति और व्यवहार दोनों महत्वपूर्ण रहेंगे। धन के मामले में दिखावे या दूसरों को प्रभावित करने वाले खर्च से बचना बेहतर होगा। परिवार और आर्थिक मामलों के बीच संतुलन इस सप्ताह का प्रमुख विषय रहेगा। घर से संबंधित कोई खर्च सामने आ सकता है। यदि कोई पुराना मतभेद है तो उसे बढ़ाने के बजाय संवाद का रास्ता अपनाएं।
उपाय: पितरों के नाम से किसी को सफ़ेद मिठाई या खीर खिलाएं।
 

मूलांक 7 (जन्म दिनांक 7, 16, 25)

यह सप्ताह बाहरी गतिविधियों की अपेक्षा आंतरिक समीक्षा का है। किसी निर्णय को लेकर जो भ्रम चल रहा था, उसमें धीरे-धीरे स्पष्टता आ सकती है। आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से पहले जानकारी पूरी करें। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बनाएं।
उपाय: त्‍वरित प्रतिक्रिया देने से बचें।
 

मूलांक 8 (जन्म दिनांक 8, 17, 26)

इस सप्ताह आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, विशेषकर वित्तीय और प्रशासनिक मामलों में। कोई पुराना भुगतान, दायित्व या लंबित कार्य फिर से सामने आ सकता है। इसे टालने के बजाय क्रमबद्ध तरीके से निपटाना आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिणाम धीरे मिलें तो भी निरंतरता बनाए रखें। अनुशासन बनाए रखें। पुराना हड्डी से संबंधित रोग उभर सकता है।
उपाय: कौवे या चीटियों को भोजन देवें।
 

मूलांक 9 (जन्म दिनांक 9, 18, 27)

सप्ताह में ऊर्जा अधिक रहेगी और कई काम तेजी से पूरे करने की इच्छा होगी। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा, लेकिन अधीरता या तीखी प्रतिक्रिया किसी अच्छे अवसर को प्रभावित कर सकती है। आर्थिक रूप से नया निर्णय लेने से पहले पुराने दायित्वों का अवलोकन कर लें। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ का ध्यान रखें।
उपाय: मंगलवार को बूंदी के लड्डू छोटे बच्चों को खिलाएं।

अस्वीकरण (Disclaimer): अंक ज्योतिष द्वारा बताई गई भविष्यवाणियां केवल संभावित रुझानों का संकेत देती हैं। यह राशिफल मूलांक के आधार पर किया गया सामान्य पूर्वानुमान है, इसमें व्यक्तिगत तौर पर परिवर्तन संभव है। अधिक जानकारी के लिए किसी अनुभवी अंक ज्योतिषी से संपर्क करें।
लेखक के बारे में
डॉ. अभय गुप्ता
The author is an experienced Numerologist,  Life coach, Motivational Speaker, NLP Master Trainer. Mob. 9479716025 .... और पढ़ें
अगला लेख
कल्कि व हृषिकेश द्वादशी 2026: पापों से मुक्ति और सुख-समृद्धि के लिए क्यों खास है यह पावन पर्व?